PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की दहाड़, बोले- सिंदूर मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए, आतंक का फन कुचलने की यही रीति है

Spread the love

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के बीकानेर दौरे 6 हजार करोड़ रुपये से ज़्यादा की विकास योजनाओं की शुरुआत और शिलान्यास किया। सुबह पीएम मोदी ने करणी माता मंदिर में दर्शन किए और फिर ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत नए बने देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब पाकिस्तान से बात सिर्फ पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) को लेकर ही होगी।

 

पाकिस्तान को पानी नहीं मिलेगा-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “पाकिस्तान को भारत के पानी का हक नहीं मिलेगा। यह भारत का ठेका और संकल्प है। कोई भी ताकत इस संकल्प को रोक नहीं सकती। जो पाकिस्तान आतंकियों का साथ देगा, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

मोदी की नसों में गरम सिंदूर बह रहा है: पीएम

पीएम मोदी ने कहा, “मेरी नसों में अब गरम लहू नहीं, बल्कि सिंदूर बह रहा है। भारत ने साफ कर दिया है कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ये कीमत पाकिस्तान की सेना और उनकी अर्थव्यवस्था दोनों चुकाएंगे। पाकिस्तान ने नाल एयरबेस को निशाना बनाया था, लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, उनके रहिमयारखान एयरबेस को हम ने इतना नुकसान पहुंचाया कि वह अब ICU में पड़ा है और कब ठीक होगा पता नहीं। पाकिस्तान के साथ न तो व्यापार होगा और न ही बातचीत। अगर बात होगी तो केवल कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके की होगी।”

ऑपरेशन सिंदूर ने तय किए तीन नियम-पीएम मोदी

और पढ़े  देश की जासूसी में कई राज्य के सैन्य ठिकानों की रेकी, 4 देशों से जुड़े तार, आतंकी साजिश का अंदेशा

पीएम मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से लड़ने के तीन नियम बनाए हैं। पहला, अगर भारत में कोई आतंकी हमला करेगा तो उसे तेज और कड़ा जवाब मिलेगा। इसे देश के खिलाफ युद्ध माना जाएगा और जवाब देने का समय सेना तय करेगी। दूसरा, भारत परमाणु धमकी से डरने वाला देश नहीं है। तीसरा, आतंकवादी और उन्हें समर्थन देने वाली सरकार को एक समान माना जाएगा। पाकिस्तान अपना ‘स्टेट’ और ‘नॉन-स्टेट’ वाला खेल नहीं चला पाएगा। पूरी दुनिया में अलग-अलग सात प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की सच्चाई दुनिया के सामने रखेंगे। पाकिस्तान का असली चेहरा सबके सामने आएगा।”

ये न्याय का नया स्वरूप है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “यह बदले का खेल नहीं है, बल्कि न्याय का नया तरीका है। इसे ऑपरेशन सिंदूर कहते हैं। यह गुस्सा नहीं, बल्कि एक मजबूत भारत की ताकत है। ये भारत का नया रूप है। पहले दुश्मन घर में घुसकर हमला करता था, अब हमने सीधा सीने पर प्रहार किया है।”

मैं देश को कभी नहीं मिटने दूंगा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि चुरू में मैंने कहा था कि एयर स्ट्राइक के बाद मैंने इस मिट्टी की कसम ली है कि मैं देश को कभी मिटने नहीं दूंगा और देश को कभी झुकने नहीं दूंगा। आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से बड़े आदर के साथ कहना चाहता हूं कि पूरे देश में तिरंगा यात्राएं चल रही हैं। जो लोग देश की मिट्टी को मिटाने की सोच रहे थे, उन्हें हम मिट्टी में मिला चुके हैं। जो लोग हिंदुस्तान का खून बहा रहे थे, उनका हिसाब हमने लिया है। जो सोचते थे कि भारत चुप रहेगा, आज वे डर के मारे अपने घरों में छुपे हुए हैं। जो अपनी ताकत पर घमंड करते थे, वे आज मलबे के नीचे दबे हैं।

और पढ़े  हमलावर काला रेनकोट पहनकर आए- युवक पर फायरिंग, हेलमेट उतारते ही सीसीटीवी में कैद, मुख्य आरोपी 12 घंटे में पकड़ा

Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप ने बुशहर पर हमला टाला, ईरान बोला- हमारी कड़ी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love     अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर पांच दिन तक हमले रोकने के निर्देश पर तेहरान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को ईरानी…


    Spread the love

    फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, इस बढ़ती जानलेवा बीमारी ने तबाही मचाई

    Spread the love

    Spread the love     यूनाइटेड किंगडम  इन दिनों गंभीर संक्रामक रोग मेनिनजाइटिस का प्रकोप झेल रहा है। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में पिछले कुछ दिनों में हालात काफी तेजी…


    Spread the love