पीएम मोदी हरियाणा में: यमुनानगर एक सिर्फ शहर नहीं, भारत के औद्योगिक नक्शे का अहम हिस्सा – पीएम मोदी 

Spread the love

 

पीएम मोदी ने यमुनानगर में मंच से बटन दबाकर 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की यूनिट और कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का शिलान्यास किया।

भाजपा सरकार भारत में मैन्युफैक्चरिंग पर दे रही बल- पीएम

मोदी ने कहा कि हमारी सरकार भारत में मैन्युफैक्चरिंग पर इतना बल दे रही है, इस साल के बजट में इसको लेकर हमने घोषणा भी की है। इसका मतलब है कि देश के पिछड़े लोगों और युवाओं को अधिक से अधिक फायदा मिले। एमएसएमई सेक्टर में भी इस पर काम होगा। हमारे उत्पाद दुनिया में सबसे बेहतरीन हों, इस पर हम काम कर रहे हैं।

इसके लिए ऊर्जा बहुत जरूरी है, हमें बिजली पर भी आत्मनिर्भर होना ही होगा। इसके लिए यहां तीसरी इकाई का शुभारंभ हुआ है। इसका फायदा यहां के लोगों को होगा। भारत में जितना औद्योगिक विकास, जैसे प्लाईवुड बनता है, उसका आधा तो हरियाणा में ही बनता है। यहीं से पेट्रोकेमिकल प्लांट के उपकरण दुनिया के कई देशों में भेजे जाते हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ावा होने से उद्योगों को खूब फायदा होगा।

बाबा साहब ने भारत में छोटी जोतों की समस्या को पहचाना था- पीएम

मोदी ने कहा कि हमारी यह परंपरा आज भी चल रही है। हरियाणा लगातार तीसरी बार डबल इंजन की सरकार की रफ्तार देख रहा है। अब तो सैनी जी कह रहे हैं कि अब यहां ट्रिपल इंजन की सरकार है। हरियाणा के लोगों की सेवा के लिए, यहां के युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए हम ज्यादा गति से, ज्यादा बड़े स्केल पर काम करते रहते हैं। आज यहां शुरू हुई विकास परियोजनाएं भी इसी का उदाहरण हैं। मैं हरियाणा के लोगों को इन विकास परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं।

और पढ़े  होर्मुज में फंसे हैं 230 जहाज: यूएई ने ईरान को घेरा, कहा- वैश्विक अर्थव्यवस्था को बंधक बनाना बंद करे तेहरान

कहा कि मुझे गर्व है कि हमारी सरकार बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए चल रही है। बाबा साहेब ने उद्योगों के विकास को सामाजिक न्याय का मार्ग बताया था। बाबा साहब ने भारत में छोटी जोतों की समस्या को पहचाना था। वे कहते थे कि दलितों के पास खेती के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसलिए दलितों को उद्योगों से फायदा होगा।

यमुनानगर के साथ तो मेरी कई पुरानी यादें जुड़ी- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के मेरे भाई-बहनों को मोदी की राम-राम साथियों, आज मैं उस धरती को प्रणाम करता हूं, जहां मां सरस्वती का उद्गम हुआ। जहां से मंत्रा देवी विराजती हैं। जहां पंचमुखी हनुमान जी हैं। जहां कपाल मोचन साहिब का आशीर्वाद है। जहां संस्कृति, श्रद्धा, समर्पण की त्रिवेणी बहती है।

आज बाबा साहेब अंबेडकर जी की 135वीं जयंती भी है। मैं सभी देशवासियों को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देता हूं। बाबा साहब का विजन, उनकी प्रेरणा, निरंतर विकसित भारत की यात्रा में हमें दिशा दिखा रही है।

कहा कि यमुनानगर सिर्फ एक शहर नहीं है, यह भारत के औद्योगिक नक्शे का अहम हिस्सा है। प्लाईवुड से लेकर पीतल और स्टील का यह पूरा क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। कपाल मोचन मेला, वेद व्यास की तपोभूमि, और गुरु गोविंद सिंह की एक प्रकार से शस्त्र भूमि। यह अपने आप में एक गरिमा बढ़ाने वाली बात है। यमुनानगर के साथ तो मेरी कई पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं। जब मैं हरियाणा का प्रभारी था, तो पंचकूला से यहां आना-जाना लगा रहता था। यहां काफी पुराने कार्यकर्ताओं के साथ काम किया।

पीएम ने किया कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का शिलान्यास

पीएम मोदी ने यमुनानगर में मंच से बटन दबाकर 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की यूनिट और कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का शिलान्यास किया। साथ ही 1070 करोड़ से बने रेवाड़ी बाइपास का उद्घाटन किया। इससे दिल्ली से नारनौल तक का सफर एक घंटे कम हो जाएगा।

हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बन चुकी- सीएम नायब

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज मुझे गर्व है कि मां सरस्वती की गोद यमुनानगर में प्रधानमंत्री जी आए हैं। इसके लिए मैं पूरे हरियाणा की तरफ से राम-राम भी कहता हूं। मैं आप सबका भी हार्दिक स्वागत करता हूं। आप सब इतनी संख्या में आए हैं, इसके लिए आपका धन्यवाद करता हूं। आज हम सब हरियाणा के लोगों के लिए बहुत शुभ दिन है। आज बाबा साहेब की 135वीं जयंती है।

और पढ़े  घर पहुंचा आशा भोसले का पार्थिव शरीर,अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स,कल होगा अंतिम संस्कार

आपके हाथों से यहां 800 मेगावाट यूनिट की आधारशिला रखी जाएगी। मैं हरियाणा सरकार की तरफ से आपका धन्यवाद करता हूं। आपने कुछ घंटे पहले ही हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल का शुभारंभ किया। यहां से श्रीराम के दरबार के लिए पहली उड़ान का शुभारंभ किया। आपके आगमन से आज यहां के युवाओं में नया उत्साह आया है। हरियाणा ने पिछले दस सालों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हम इस आधुनिक युग में भी अपनी परंपरा के दायरे में रहकर हरियाणा का विकास कर रहे हैं।

हरियाणा आपके नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में चल रहा था, लेकिन अब हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बन चुकी है। हरियाणा में अब तीन गुनी गति से विकास हो रहा है। आज हरियाणा का ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां से कोई नेशनल हाईवे न गुजरता हो। हर गांव जिला मुख्यालय से जुड़ चुका है। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।

हरियाणा की सरकार भी लगातार ऊर्जा के क्षेत्र में काम कर रही- मनोहर लाल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज सबसे पहले संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को नमन करता हूं। आज प्रधानमंत्री जी हमारे बीच में हरियाणा पधारे हैं। इस कार्यक्रम से पहले हिसार में हिसार एयरपोर्ट भवन का उद्घाटन किया। इसके लिए आपका आभार प्रकट करता हूं। कहा कि मैं आपका स्वागत करना चाहता हूं। आपकी सरकार में मुझे केंद्रीय कैबिनेट में स्थान दिया। इसके साथ ही हरियाणा की धरती को मैं नमन करता हूं, जहां मैंने 10 साल इस धरती की सेवा की है। इस नाते से मैं आपका स्वागत करता हूं।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संकट- इराक ने US-ईरान युद्धविराम का किया स्वागत, होर्मुज से जहाजों को आवाजाही की अनुमति

यमुनानगर बहुत महत्वपूर्ण है। यह यमुना नदी की गोद में बसा हुआ है। मेरे जीवन के छह साल यहां बीते हैं। इस कारण से भी मुझे यहां से बहुत लगाव है। आपने भी यहां की सेवा की है। हरियाणा आपकी भी कर्मभूमि रही है। हरियाणा में आपके 13 सरकारी और 11 चुनावी दौरे हुए हैं। यह दर्शाता है कि आप हरियाणा से कितना प्यार करते हैं।

ऊर्जा की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यहां यमुनानगर में थर्मल प्लांट लगाया जा रहा है। हमारी सरकार का 2047 का लक्ष्य है, इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आप लगातार प्रयास कर रहे हैं। दुनियाभर के देशों को अगर देखें तो हमारे देश में तीसरे पर सबसे ज्यादा ऊर्जा का उत्पादन होता है।

हरियाणा की सरकार भी लगातार ऊर्जा के क्षेत्र में काम कर रही है। यहां की सरकार ने तीन और बड़े प्लांट लगाने की मांग रखी है। 2023-24 के केंद्रीय बजट में छछरौली में एक और प्लांट लगाने का प्रावधान किया है। इस प्लांट के जरिए कूड़े का उपयोग होगा। इसमें गाय के गोबर का भी उपयोग किया जाएगा, इससे स्वच्छ ऊर्जा के रूप में काम किया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय- गौतमबुद्ध विवि के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, योग्यता पूरी न करने पर की गई कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveनिर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योग्यता पूर्ण न करने के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्रभारी कुलसचिव…


    Spread the love

    होर्मुज: ‘खाड़ी से ओमान तक कोई बंदरगाह नहीं रहेगा सुरक्षित’, अमेरिका की नाकेबंदी वाली धमकी पर ईरान का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveईरान-अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी का एलान कर दिया है। इसके जवाब में ईरान ने सख्त चेतावनी दी। ईरान…


    Spread the love