सापों का आइलैंड- इस आइलैंड पर सापों का है बसेरा, जहां जाने वाला जिंदा नहीं आता वापस

Spread the love

 

 

दुनिया में कई रहस्यमयी और डरावनी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों की हैरानी होती है। इन्हीं जगहों में ब्राजील का एक आइलैंड शामिल है, जिसे स्नेक आइलैंड कहा जाता है। यह सभी से अलग है या  जानलेवा है। इस द्वीप का असली नाम है इल्हा दा क्वेमादा ग्रांडे। हालांकि, इसकी भयानक सांपों से भरी आबादी की वजह से इसे लोग स्नेक आइलैंड कहते हैं।

यह आईलैंड दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में शामिल है। यह छोटा-सा द्वीप ब्राजील के साओ पाउलो तट से 33 किमी दूर अटलांटिक महासागर में स्थित है। यहां हर कदम पर सांपों से सामना होता है। यहां पर इतने जहरीले सांप है कि इंसान का बचना नामुमकिन है। इस जगह का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

 

इस छोटे से द्वीप पर जाना किसी मौत को बुलावा देने से कम नहीं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस द्वीप पर 3,000 से ज्यादा सांप रहते हैं। इनमें सबसे जहरीली प्रजाति का सांप है गोल्डन लांसहेड वाइपर। इस सांप का जहर इतना खतरनाक होता है कि किसी इंसान की कुछ ही घंटों में मौत हो सकती

कई दशकों पहले यहां पर एक एक लाइटहाउस था, जिसमें एक परिवार रहता था। लेकिन एक बार अचानक पूरा परिवार रातों-रात लापता हो गया और बाद में सिर्फ खून के निशान और सांपों की मौजूदगी पाई गई। तब से ही यह द्वीप आम जनता के लिए बंद कर दिया गया।

यहां पर वर्तमान समय में सिर्फ वैज्ञानिकों को शोधकर्ताओं को ही सुरक्षा के साथ विशेष अनुमति के बाद यहां पर जाने की इजाजत है। इसकी वजह यह है कि गोल्डन लांसहेड सांप सिर्फ इसी द्वीप पर मिलता है, जो विलुप्त होने की कगार पर है।

और पढ़े  फर्जी हस्ताक्षर मामले में टीएमसी मुख्यालय में घुसी सीआईडी,तलाशी ली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्नेक आइलैंड की सबसे डराने वाली बात है कि यहां हर वर्ग मीटर में 3 से 5 जहरीले सांप मिलते हैं। यहां पर जहां भी कदम रखें, सांपों से सामना तय है। यहां पर मौजूद सांपों ज्यादातर गोल्डन लैंचहेड वाइपर हैं, जिनका जहर दुनिया में सबसे घातक माना जाता है।


Spread the love
  • Related Posts

    गुजरात राज्यसभा चुनाव: चारों सीटों पर निर्विरोध जीते भाजपा उम्मीदवार, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveगुजरात की चार राज्यसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से निर्विरोध घोषित किया गया है। इसलिए अब 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव गुजरात…


    Spread the love

    ओमान तट के पास एमटी जलवीर के इंजन रूम में लगी आग, सुरक्षित बचाए गए सभी भारतीय नाविक

    Spread the love

    Spread the loveओमान के तट के पास गुरुवार को एमटी जलवीर टैंकर के इंजन रूम में आग लगने की घटना सामने आई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जहाज से धुआं…


    Spread the love