PM MODI देहरादून Visit:- आज PM मोदी आपदाग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद करेंगे 3 बैठक। 

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसमें आपदा से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। पीएम मोदी तीन बैठक करेंगे।

शाम 5:45 बजे  पहले वह बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात स्टेट गेस्ट हाउस, देहरादून में मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 5:55 बजे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से : स्टेट गेस्ट हाउस देहरादून में मिलेंगे। आखिर में शाम 6:05 बजे देहरादून में समीक्षा बैठक करेंगे।

 

केदारनाथ के बाद इस साल राज्य में सबसे अधिक आपदाएं आईं। इस कारण सरकारी संस्थानों की ही करीब 1900 करोड़ की संपत्तियां नष्ट हो गईं। बड़े पैमाने पर गांवों को नुकसान हुआ है। जनहानि के साथ पशुहानि भी हुई है।

आपदाओं, बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भू-धंसाव जारी है। इस नुकसान के मद्देनजर राज्य सरकार ने 5702 करोड़ रुपये की राहत राशि केंद्र से मांगी है, जिसके लिए केंद्रीय टीम भी निरीक्षण करके जा चुकी है।

 

बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। शाम करीब 4:15 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए रवाना होंगे। इसके बाद पांच बजे देहरादून में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  रामनगर- डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल ने रुकवाया, गर्जिया मंदिर का सुरक्षात्मक कार्य
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love