रुद्रप्रयाग: छेनागाड़ आपदा- 13वें दिन भी लापता की खोजबीन जारी है, पोकलैंड मशीन से हटाया जा रहा मलबा

 

पदा से तबाह हो चुके छेनागाड़ में 13वें दिन भी लापता लोगों की खोजबीन जारी रही। इस दौरान पौकलैंड और जेसीबी से जमा मलबा को साफ किया गया। मलबे में रसोई गैस सिलिंडर और अन्य कई सामग्री मिल रही हैं। वहीं, उछोला और भौर गांव के लापता दो लोगों का परिजनों के द्वारा कर्मकांड किया जा रहा है। परिजनों ने अब उनके मिलने की उम्मीद छोड़ दी है, अब सिर्फ मृत शरीर मिलने का इंतजार हो रहा है।

बीते 28 अगस्त की रात्रि को हुई भारी मूसलाधार बारिश से बसुकेदार उप तहसील और जखोली ब्लॉक के पूर्वी बांगर के 10 से अधिक गांवों का एकलौता बाजार छेनागाड़ पूरी तरह से तबाह हो गया था। इस तबाही में 15 दुकानें और आवासीय मकानों के साथ उस रात वहां रह रहे नौ लोग भी सैलाब में बह गए थे, जिनका अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है।

 

इधर, बुधवार को छेनागाड में पोकलैंड मशीन से जमा टनों मलबा की सफाई की गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि छेनागाड़ में तीन बोल्डर विकाशकाय हैं, जिन्हें मशीनों से तोड़ना भी संभव नहीं है। साथ ही पूरे क्षेत्र में मलबा के साथ पत्थर और बोल्डर हैं, जिन्हें साफ करने में मशीन संचालकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इधर, बांसवाड़ा-बसुकेदार-छेनागाड़ मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य जोरों पर चल रहा है। अगले दो दिनों में छेनागाड़ तक सड़क बहाल होने की उम्मीद है। उधर, ग्राम पंचायत तालजामण के प्रभावित 176 ग्रामीण अब भी अलग-अलग जगहों पर राहत शिविरों में रह रहे हैं।

और पढ़े  श्रीनगर: युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम, अंदर जाने की जिद पर अड़े छात्र, पुलिस से तीखी बहस
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…