प. नेहरू को पीछे छोड़ PM मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान, जानें उनके कार्यकाल में कैसे देश में बढ़ी भाजपा

प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मोदी अब देश में लगातार शासन करने वाले सबसे लंबी अवधि के चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं। 10 जून को लगातार सत्ता में रहते हुए उन्हें 4399 दिन हो चुके हैं और इस तरह उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का चुनाव जीतने के बाद लगातार 4398 दिन तक पीएम रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

 

भारत की आजादी के बाद पंडित नेहरू के कार्यकाल में देशभर में कांग्रेस ने किस तरह पूरे देश पर शासन किया, यह बात सर्वविदित है। हालांकि, नरेंद्र मोदी के 2014 में चुनाव जीतने और इसके बाद भाजपा के पूरे देश में एक के बाद एक राज्यों तक बढ़ने का सिलसिला अपने आप में दिलचस्प है। आइये जानते हैं कि बीते 12 वर्षों में भाजपा ने कैसे देशभर में कदम बढ़ाए हैं? 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक भारत में भाजपा कहां तक फैली है? जानते हैं…

 

जब मोदी सत्ता में आए तब सात राज्यों में थीं भाजपा सरकारें

नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में भारत के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके सत्ता में आने के समय देश के सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दल सरकार चला रहे थे। इनमें पांच राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री थे, जबकि आंध्र प्रदेश और पंजाब में उसकी सहयोगी पार्टी सत्ता में थी। इन दो राज्यों में देश की छह फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। बाकी पांच राज्यों छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। इन राज्यों में देश की 19 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है।

और पढ़े  गणेश चतुर्थी: पीयूष गोयल के आवास पहुंचे PM मोदी, गणपति बप्पा की उतारी आरती, लिया विघ्नहर्ता का आशीर्वाद

यानी, जब नरेंद्र मोदी देश की सत्ता में आए उस वक्त करीब 26 फीसदी आबादी पर भाजपा और उसकी सहयोगी सरकारें चल रही थीं। उस वक्त देश के 14 राज्यों में कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों की सरकार थी। कांग्रेस शासित इन राज्यों में देश की 37 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे बड़े राज्य शामिल थे।

 

 

2018 में पीक पर पहुंची भाजपा

2014 में सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। चार साल बाद मार्च 2018 में 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। इन राज्यों में देश की करीब 71 फीसदी आबादी रहती है। ये वो दौर था, जब भाजपा शासन आबादी के लिहाज से पीक पर था। वहीं, चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। इन राज्यों की सात फीसदी आबादी रहती है।

 

2025-26 में क्या रही स्थिति

1. दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद
बिहार चुनाव से पहले दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए। फरवरी 2025 में हुए इस चुनाव के बाद 27 साल बाद भाजपा ने दिल्ली में वापसी की। देश की आबादी का लगभग 1.3 फीसदी हिस्सा यहां रहता है। 2011 की जनगणना के मुताबिक, दिल्ली की आबादी 1.68 करोड़ थी। देश के 0.02 फीसदी भू-भाग वाले केंद्र शासित प्रदेश में फरवरी 2025 तक आम आदमी पार्टी की सरकार शासन कर रही थी।

 

2. बिहार चुनाव में जीत के बाद क्या स्थिति?

बिहार में बीते साल नवंबर में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने के साथ ही देश के सियासी नक्शे में कोई बदलाव नहीं हो पाया। अगर सरकार बदलती तो भाजपा और उसके सहयोगी सरकारों की देश में कुल संख्या सिमटकर 19 राज्यों तक रह जाती, हालांकि एनडीए ने अपनी जमीन बचाए और बनाए रखी। फिलहाल एनडीए 20 राज्यों में काबिज है। अब 2026 के चुनाव उसकी बढ़ती या कम होती जमीन पर फैसला करेंगे।

और पढ़े  ब्रिक्स समिट: टी-3 में बढ़ी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता, 11 से 13 तक दिल्ली में व्यावसायिक वाहन नहीं आएंगे

अभी कहां-कहां भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार?

राज्य किससे गठबंधन?
आंध्र प्रदेश टीडीपी, भाजपा
अरुणाचल प्रदेश भाजपा
असम भाजपा, एजीपी, यूपीपीएल, बीपीएफ
बिहार जदयू, भाजपा, हम, लोजपा (आर), रालोमो
छत्तीसगढ़ भाजपा
दिल्ली भाजपा
गोवा भाजपा
गुजरात भाजपा
हरियाणा भाजपा
मध्य प्रदेश भाजपा
महाराष्ट्र भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजित गुट)
मणिपुर भाजपा
मेघालय एनपीपी, भाजपा
नगालैंड एनडीपीपी, एनपीएफ, भाजपा
पुडुचेरी एआईएनआरसी, भाजपा
ओडिशा भाजपा
राजस्थान भाजपा
त्रिपुरा भाजपा, आईपीएफटी
उत्तर प्रदेश भाजपा
उत्तराखंड भाजपा
पश्चिम बंगाल भाजपा

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के नतीजों के मुताबिक, भाजपा अब जिन 21 राज्यों में शासन कर रही है, अगर उनका कुल क्षेत्रफल निकालें तो यह देश का करीब 72 फीसदी है। वहीं, आबादी के मामले में भाजपा इस वक्त भारत की 76 फीसदी आबादी पर शासन कर रही है।

भाजपा मौजूदा समय में जिन 21 राज्यों में शासन कर रही है, उनमें सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, जिसका क्षेत्रफल देश के कुल क्षेत्रफल का 10.40% है। वहीं, सबसे छोटा पुदुचेरी है, जिसका क्षेत्रफल देश का 0.01 फीसदी है।

इसके अलावा आबादी के लिहाज से भाजपा के शासन वाला सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है, जिसके पास देश में 16.50 फीसदी आबादी है। वहीं, सबसे छोटा पुदुचेरी है, जिसकी आबादी देश की 0.10 फीसदी है।

कितने राज्यों की सरकार में कांग्रेस या गठबंधन की सरकार?

कितने राज्यों की सरकार में कांग्रेस या गठबंधन की सरकार? 

राज्य किससे गठबंधन?
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस
झारखंड जेएमएम, कांग्रेस
कर्नाटक कांग्रेस
तेलंगाना कांग्रेस
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस
केरल यूडीएफ (कांग्रेस नेतृत्व)

कितने राज्यों में अन्य दलों की सरकार?

राज्य किस दल की सरकार
पंजाब आप
तमिलनाडु टीवीके
सिक्किम एसकेएम
मिजोरम जेडपीएम
और पढ़े  दिल्ली: भारत मंडपम के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य, हिरासत में
  • Related Posts

    बड़ा फैसला: EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह सीमा 15,000…

    गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर

    गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल ने जानकारी दी है। अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत…