दिल्ली- देर रात मुठभेड़: AATS टीम और बदमाश के बीच फायरिंग, पैर में गोली लगने से 17 मामलों का आरोपी घायल

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) टीम और एक अपराधी के बीच बीती रात मुठभेड़ हुई। यह घटना मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास लेडी श्री राम कॉलेज के पीछे की गली में हुई। मुठभेड़ के दौरान अपराधी को गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, अपराधी की पहचान सोनू के रूप में हुई है। वह गोविंदपुरी थाने का घोषित ‘बैड कैरेक्टर’ है। सोनू ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सोनू के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

बदमाश 17 मामलों का आरोपी 
सोनू के खिलाफ कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में चोरी और डकैती जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। गोविंदपुरी थाने में उसे एक कुख्यात अपराधी के तौर पर सूचीबद्ध किया गया है। उसके पकड़े जाने से क्षेत्र में अपराधों पर लगाम लगने की उम्मीद है।

पुलिस की कार्रवाई
एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद किए हैं। घायल अपराधी का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अब सोनू से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाएगी। मामले की आगे की जांच जारी है।

और पढ़े  3 बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज की मौत: कोच बोले- उसने अपने फ्लैट में आत्महत्या की, कारण स्पष्ट नहीं
  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने मध्यप्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार, जानें किस वजह से खाली हुई थी सीट

    भाजपा ने बुधवार को मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने एक बयान में कहा…

    3 बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज की मौत: कोच बोले- उसने अपने फ्लैट में आत्महत्या की, कारण स्पष्ट नहीं

    उत्तरप्रदेश के रहने वाले और तीन बार एशियन पैरा गेम्स में भाला फेंक के चैंपियन रहे नीरज यादव का मंगलवार को निधन हो गया। राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच…