पीएम किसान सम्मान निधि-: PM मोदी क्या पश्चिम बंगाल से जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त? जानें…

स बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है जिसका योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से इंतजार है। इस किस्त को 20 जून 2026 को जारी किया जाएगा।

माना ये भी जा रहा है कि हर बार की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही 23वीं किस्त को जारी कर सकते हैं, लेकिन सवाल ये है कि वे किस्त कहां से जारी करेंगे? क्या 23वीं किस्त को पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से जारी करेंगे?  जानते हैं…

 

 

22वीं किस्त कहां से हुई थी जारी?

  • 23वीं किस्त से पहले पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी हुई थी
  • 13 मार्च 2026 को इस किस्त को जारी किया गया था
  • लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त का लाभ मिला था
  • इस किस्त को भी पहले जारी हो चुकी किस्तों की तरह ही खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही जारी किया गया था
  • 22वीं किस्त गुवाहाटी से जारी की गई थी
  • यहां पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया था

23वीं किस्त क्या पश्चिम बंगाल से जारी होगी?

  • पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त पश्चिम बंगाल से ही जारी होगी
  • इसकी जानकारी कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दी गई है
  • दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में हुगली के तारकेश्वर से 23वीं किस्त जारी करेंगे
  • गौरतलब,  है कि पीएम मोदी 20 और 21 जून यानी दो दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं
  • ये पहला मौका होगा जब पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी होने का कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में होगा
  • पीएम मोदी डीबीटी के माध्यम से करोड़ों लाभार्थियों के बैंक खाते में 23वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये हस्तांतरित करेंगे
और पढ़े  भारत को दूसरे टी20 से पहले लगा झटका: वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, एशियाड में ले पाएंगे हिस्सा?
  • Related Posts

    बड़ा फैसला: EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह सीमा 15,000…

    गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर

    गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल ने जानकारी दी है। अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत…