Plane Crash: अजित पवार का विमान क्रैश, बारामती में लैंडिंग के वक्त दुर्घटना, डिप्टी CM का निधन.. विडियो देखें

महाराष्ट्र के बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया। इस हादसे में चार अन्य लोगों की भी जान चली गई। निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हुआ है। अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज (बुधवार) बारामती  आ रहे थे। घटनास्थल से वीडियो भी सामने आया है। जो कि काफी डरावनी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हैं। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।

 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह 8.45 बजे क्रैश लैंड हो हुआ है। डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने घटना को लेकर बताया कि बारामती क्रैश लैंडिंग  में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, 2 और लोगों (1 पीएसओ और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है।

हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने ली जानकारी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और अपडेट लिए हैं।

 

 

 

और पढ़े  महाराष्ट्र: दिवंगत अजित पवार की शाह ने की तारीफ, उद्धव बोले- जीवित रहते कहते तो अच्छा होता
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: दिवंगत अजित पवार की शाह ने की तारीफ, उद्धव बोले- जीवित रहते कहते तो अच्छा होता

    शिवसेना (उद्ध बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत नेता अजित…

    महाराष्ट्र: नाबालिग से दरिंदगी के दोषी को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट ने 65 साल के सिक्योरिटी गार्ड को सुनाई सजा

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने 65 वर्षीय एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर आरोप था कि उसने 10 साल की एक…