BREAKING- महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती विमान हादसे में निधन,प्लेन हुआ क्रैश

Spread the love

हाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। विमान में सवार अन्य चार लोग भी इस हादसे में नहीं बचे पाए। यह दुर्घटना तब हुई जब एनसीपी नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया।

 

बारामती विमान हादसे में अजित पवार का निधन, रनवे से पहले प्लेन हुआ क्रैश

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में निधन हो गया। डीजीसीए के अनुसार मुंबई से बारामती जा रहे चार्टर्ड विमान की आज सुबह 8.45 बजे हुई दुर्घटना में चालक दल सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मुंबई-बारामती चार्टर्ड विमान की यह दुर्घटना बारामती के रनवे पर हुई। पवार के साथ दो अन्य कर्मचारी (एक पीएसओ और एक अटेंडेंट) और दो चालक दल के सदस्य भी विमान में सवार थे। मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह 8.45 बजे क्रैश लैंड हुआ। हादसा का पहला वीडियो भी सामने आया।

 

बारामती में क्रैश लैंडिंग: घटनास्थल से एक और वीडियो

बारामती में क्रैश लैंडिंग में डीजीसीए से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक मुंबई-बारामती चार्टर प्लेन में सवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है।

एक दिन पहले मुंबई में की थी कैबिनेट बैठक

अजित पवार मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट की अवसंरचना समिति की बैठक में भाग लिया था। महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। बता दें कि अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे, जिन्होंने लगातार छह बार यह पद संभाला।

और पढ़े  महाराष्ट्र: ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाने के बाद 11वीं के छात्र ने की खुदकुशी

पीएम मोदी ने सीएम फडणवीस से संपर्क किया

पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और अपडेट लिए: महाराष्ट्र सरकार

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने जताया दुख

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, ‘हमारे आपसी मतभेद रहे हैं मगर उनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला है। मैं अजित पवार जी के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहूंगी। वे महाराष्ट्र के एक अच्छे नेता थे। उनका इस तरह जाना बहुत दर्दनाक है।’


Spread the love
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाने के बाद 11वीं के छात्र ने की खुदकुशी

    Spread the love

    Spread the loveजलगांव में ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाने के बाद 17 वर्षीय 11वीं कक्षा के छात्र रोहित साहेबराव धनगर ने खुदकुशी कर ली। घटना से पहले रक्षाबंधन के दिन…


    Spread the love

    महाराष्ट्र: नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म केस में 6 वर्ष बाद 20 साल की सजा, कोर्ट ने कहा- सहमति मायने नहीं रखती

    Spread the love

    Spread the loveठाणे की विशेष अदालत ने 16 साल की नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में 27 वर्षीय युवक को 20 साल के कठोर कारावास की सजा…


    Spread the love