खानपान के बदले ठिकाने: दूध वाला बदला, बदलने लगे खान-पान के अड्डे, फल-सब्जी लेने से पहले ही पूछ रहे धर्म

खानपान के बदले ठिकाने: दूध वाला बदला, बदलने लगे खान-पान के अड्डे, फल-सब्जी लेने से पहले ही पूछ रहे धर्म

थूक की रोटी और जूस में पेशाब मिलाने जैसी हरकतों ने लोगों के बीच फिर से खाई खोदनी शुरू दी। इस तरह के मामलों को देखकर लोगों ने अपने खानपान के ठिकाने बदल दिए। वर्ग विशेष के लोगों से दूध लेने, जूस पीने, होटल पर खाना खाने में भी दूरी बनाने के मामले सामने आ रहे हैं।

बागपत शहर के दिल्ली रोड पर स्थित गुलजार होटल, उसके बाद नरेश चिकन कॉर्नर पर काम करने वाले कारीगरों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसमें कारीगर थूककर रोटी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले रटौल में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है।

इसके अलावा गाजियाबाद जिले के लोनी में जूस कॉर्नर पर जूस में पेशाब मिलाने, शामली में जूस में थूककर ग्राहकों को पिलाने का मामला भी सामने आया। जिसको लेकर प्रदेश सरकार भी सख्त है तो इसका असर जिले में स्थानीय स्तर पर बाजारों और वर्ग विशेष के लोगों के कारोबार पर भी साफ नजर आ रहा है।

धारा 271, 272 और 274 में हुआ मुकदमा, आजीवन कारावास तक सजा
जिले में थूक कर रोटी बनाने के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है। जिसमें बीएनएस की धारा 271, 272 और 274 में मुकदमा दर्ज किया गया। इन धाराओं में छह माह से लेकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा सकती है।

लोनी का वीडियो देखते ही दूध वाला बदला
उनके घर में कई साल से वर्ग विशेष के पशुपालक के यहां से दूध जाता था। कुछ दिन पहले लोनी में जूस कॉर्नर पर जूस में पेशाब मिलाकर देने की वीडियो देखी। इसके बाद दूध की शुद्धता पर सवाल खड़ा हो गया तो उन्होंने दूधिया बदल दिया। – पूजा शर्मा, एनबीसीसी कालोनी खेकड़ा

और पढ़े  UP: शामली में दर्दनाक हादसा, मकान में आग लगने से मां और दो बेटियों की मौत, रात में सोते समय हुआ हादसा

वर्ग विशेष के दुकानदार के यहां से राशन लेना बंद किया
पिछले कई माह में अलग-अलग जिलों से ऐसी घटनाएं सामने आईं हैं जिससे वर्ग विशेष के लोगों की दुकानों से आने वाले खुले सामानों के छेड़छाड़ होने का डर सताने लगा है। अब वर्ग विशेष के दुकानदार की जगह दूसरी सामान से खरीदना शुरू कर दिया है। – सुनील चौहान, पुराना कस्बा

फल खरीदने में भी बरत रहे सावधानी
मेरे घर में पहले जब भी बाजार से फल खरीदे गए, तो दुकानदार कौन है, इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। लेकिन कुछ दिनों में हुईं घटनाओं ने सोचने पर मजबूर कर दिया। अब वर्ग विशेष के दुकानदारों को छोड़कर दूसरी दुकान से फल खरीदकर लाया हूं। – गौरव, सिसाना रोड

उठ गया भरोसा, रहें सावधान
खानपान के सामानों में थूकने, पेशाब करने जैसी घटनाएं काफी घिनौनी हैं। ऐसी घटनाएं देखने के बाद अब भरोसा भी उठ गया है। इसके लिए सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। अब गांव में आने वाले वर्ग विशेष के फेरी वालों से सब्जी खरीदनी बंद कर दी। – शेखर चौहान, सिसाना

गलत रास्ता अपनाने से बचे लोग
जो लोग ऐसे काम कर रहे हैं, वो ही इसके बारे में बता सकते हैं। किसी को ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे समाज में तनाव फैले। अगर ऐसा नहीं है तो किसी पर झूठे आरोप नहीं लगाने चाहिए। अगर वे गुनाहगार हैं तो उसे सजा दी जाए। इस तरह के मामले होने से तनाव फैलता है और मोहब्बत कम हो जाती है। – हबीबुर्रहमान, शहरकाजी

कोई अपना कारोबार नहीं बिगाड़ता
मेरा मानना है कि कोई भी व्यक्ति अपना कारोबार कभी नहीं बिगाड़ता, चाहे वह रोटी बनाने, जूस विक्रेता या फिर फल विक्रेता हो। दुकानों पर सभी मजहबों के लोगों के लोग आते हैं, इसलिए दुकानदार ऐसी हरकतें नहीं करते। जो वीडियो आ रही है, उनकी गंभीरता से जांच कराई जानी चाहिए। – कासिम, सचिव, जमीयल उलमा

और पढ़े  UP- हत्या की, फिर तीन घंटे में महिला की लाश से पांच बार दरिंदगी, कन्नौज में पति-पत्नी के कातिल का कबूलनामा

थूककर रोटी बनाने वाले पर कार्रवाई कर दी गई है। ऐसी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जहां तक खानपान के सामान खरीदने की बात है तो लोग स्वतंत्र हैं। – अर्पित विजयवर्गीय, एसपी

  • Related Posts

    2027 की बिछी बिसात: सरकारी भर्ती के शोर के बीच स्वरोजगार का दांव चल गए मोदी, PM के भाषण के पांच बड़े मायने

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने लगी है। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के लिए शनिवार को लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से युवा मतदाताओं को साधने के…

    UP: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम

    यूपी के फिरोजाबाद स्थित खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्मों के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। दुल्हन की बहनों के मजाक…