पिथौरागढ़- व्यापारी को लूटा, पत्नी के लिए करवाचौथ पर उपहार देने के लिए खरीदी साड़ी, अब हुआ गिरफ्तार

 

पिथौरागढ़ में बुजुर्ग व्यापारी से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। व्यापारी को लूटने वाला गैंगस्टर निकला। आरोपी इससे पहले भी मोबाइल लूटने और स्मैक तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। बीते शुक्रवार को नगर में सब्जी की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग व्यापारी तिलढुकरी निवासी फैयाज खान (70) दुकान बंद कर घर के लिए रवाना हुए। दुकान से कुछ ही दूरी पर अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनकी जेब से 21 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। घटना में बुजुर्ग व्यापारी को चोट आई और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। घटना में लिन्ठूड़ा निवासी सागर सोराड़ी (28) का नाम सामने आया। घटना के तीसरे दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ऐंचोली चौकी के प्रभारी कमलेश जोशी ने बताया कि दुकान के पास रहकर आरोपी ने बुजुर्ग व्यापारी की रेकी की। दुकान बंद करने के बाद वह व्यापारी के पीछे-पीछे चल दिया। मौका मिलते ही उसने व्यापारी को धक्का देकर उससे रुपये लूट लिए।

 

एसपी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी को ऐंचोली से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से लूट के 17,130 रुपये भी बरामद हुए हैं। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि इससे पूर्व भी आरोपी मोबाइल लूट और स्मैक तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। आदतन अपराध करने पर आरोपी पर गैंगस्टर लगाया गया है। आरोपी जिले से बाहर भागने की फिराक में था।

व्यापारी को लूटा, पत्नी के लिए करवाचौथ पर उपहार देने के लिए खरीदी साड़ी
पिथौरागढ़ चौकी प्रभारी कमलेश जोशी के मुताबिक व्यापारी से जिस दिन लूट हुई उस तिथि को करवाचौथ पर्व था। आरोपी ने पहले बुजुर्ग को लूटा। इस लूट की धनराशि से उसने तीन हजार से अधिक की साड़ी खरीदी। करवाचौथ पर इसे पत्नी को उपहार में दिया। पुलिस ने लूट की धनराशि से खरीदी गई साड़ी भी बरामद की है।

और पढ़े  देहरादून: डीबीएस में छात्र गुटों की तकरार, कमरे में घुसकर दो युवकों से मारपीट, जबरन उठाकर ले जाने का आरोप
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…