पौड़ी- रिखणीखाल पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार भारी मात्रा में गांजा बरामद

पौड़ी- रिखणीखाल पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार भारी मात्रा में गांजा बरामद

पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने तथा नशा तस्करी की रोकथाम के लिये कढ़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं. जिस क्रम में थानाध्यक्ष रिखणीखाल और उनकी पुलिस टीम के द्वारा आज सुबह के समय थाना तिराहा के पास चैकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी संख्या DL5CH 5577 के साथ गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 102 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ है. बरामदा गांजे की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में छब्बीस लाख बतायी जा रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि उनकी पुलिस टीम बीते कई दिनों से थाना क्षेत्र में जगह-जगह पर नशा तस्करों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए थी. जिस कारण से नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा सका है. पकड़े गए नशा तस्करों ने बताया की वह मुनाफे के चलते ही पहाड़ी क्षेत्रों से गांजे की खेप को मैदानी क्षेत्रों में परिवहन करके ले जाते है. जिस से वह अच्छा मुनाफा कमाते है. गिरफतार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमश
1.वंश अग्रवाल पुत्र शिव कुमार अग्रवाल निवासी M81 रामगंगा विहार फेस 2 गेट हाउस के पास थाना मझोला एमडीए मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 33 वर्ष

और पढ़े  देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी का मामला

2.रोहित शर्मा पुत्र संजीव शर्मा निवासी हरथला सब्जी मंडी थाना सिविल लाइन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष
जिनके विरुद्ध थाना रिखणीखाल पर
मु0अ0स0 19/24 धारा 8/20 27/60 NDPS एक्ट बनाम वंश अग्रवाल आदि पजीकृत किया गया है अभियुक्त गण को रिमांड हेतु मा 0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं रिखणीखाल पुलिस की इस कार्यवाही पर थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने खुशी जाहिर की है. वहीं इस अवसर पर थानाध्यक्ष रिखणीखाल ने बताया की नशा तस्करों के विरुद्ध थाना क्षेत्र में अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगी.

  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…