नैनीताल- लावारिस कुत्तों के झूंड ने हाईकोर्ट परिसर में बच्ची को नोचा

 

 हाईकोर्ट परिसर में लावारिस कुत्तों ने फिर एक बार एक बच्ची पर जानलेवा हमला किया है। कुत्तों के हमले से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

नैनीताल में लावारिस कुत्तों के कारण लोग परेशान हैं। बीते महीने हाईकोर्ट परिसर में निवासरत लोगों और उनके बच्चों पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया था। इधर बीते रविवार की दोपहर को हाईकोर्ट में कार्यरत कर्मचारी शिवलाल की छह वर्षीय धेवती संध्या पर पांच-छह कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया।

कुत्तों ने बच्ची को आठ से दस जगह पर नोच कर घायल कर दिया है। कुत्तों के लगातार हो रहे हमलों से बच्चों और परिजनों में अत्यधिक भय व रोष व्याप्त है। इधर, एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पालिका और पशु पालन विभाग की टीम बनाकर क्षेत्र से काटने वाले और लावारिस कुत्तों को पकड़ने के निर्देश दे दिए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी, CM ने जताया पीएम मोदी का आभार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…