पौडी: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की बैठक

Spread the love

पौडी: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की बैठक

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुरानी शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश दिये। अलग-अलग विभागों की एल 1 में 427 व एल 2 में 102 शिकायतें दर्ज हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कई शिकायतकर्ताओं से फोन के माध्यम से वार्ता भी की।
जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि छोटी शिकातयों का अपने ही स्तर से समाधान करें, जिससे ऐसी शिकायतें अनावश्क रूप से संबंधित पोर्टल पर दर्ज न हो। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जिन लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया जाता उन्हें तत्काल संपर्क कर उसकी जानकारी भी दें। उन्होंने सबसे ज्यादा शिकायत वाले विभाग पेयजल निगम, जल संस्थान, पंचायतीराज, शिक्षा, लोनिवि, राजस्व व वन विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल समस्याओं के निस्तारण करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रतिदिन समस्याओं का निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 में आ रही शिकायतों का मौके पर जाकर निरीक्षण कर उसका निस्तारण करें।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश AIIMS: पहाड़ की नारी, देश की शक्ति कार्यक्रम का आयोजन, CM धामी ने वर्चुअली शुभकामनाएं दीं
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *