लालकुआं:-पहली बार हरिद्वार के लिए डाक कावड़ रवाना।

लालकुआं:-पहली बार हरिद्वार के लिए डाक कावड़ रवाना।

लालकुआ नगर से पहली बार हरिद्वार के लिए डाक कांवड यात्रा का आयोजन किया गया यहां मैन बजार स्थित शिव मंदिर में कंजक पूजन के साथ कांवड यात्रा को विधिवत रवाना किया गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन पवन कुमार चौहान ने यात्रा को बोल बम के जयकारों के साथ शुभकामनाए देते हुए रवाना किया। वही तीन दिवासीय डाक कांवड यात्रा में भोले के भक्त पैदल दौड़ते हुए हरिद्वार से गंगाजल भरकर साथ लालकुआं लाएगें जिसे सोमवार की प्रात: मैन बजार स्थित शिव मंदिर में चढाया जाएगा। यात्रा के दौरान जयकारा वीर बजरंगी, हर हर महादेव, बोल बम बोल बम के जयकारों से लालकुआ नगर पुरी तरह से गूंज उठा।इधर आयोजक सदस्यों ने बताया कि डाक कांवड यात्रा पहली बार लालकुआं नगर से शुरू हुई है उन्होने बताया कि यात्रा में 45 सदस्य शामिल है तथा अगले साल इसे और भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा दौरान नगरवासियों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर रवाना किया।<strong>लालकुआं:-पहली बार हरिद्वार के लिए डाक कावड़ रवाना।</strong>

वीओ–इधर पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है उन्होने कहा कि श्रावण मास का विशेष धार्मिक महत्व है उन्होने कहा कि श्रावण मास में देशभर से श्रद्वालु पैदल कांवड लेकर हरिद्वार पहुंचते है और जल भरकर अपने अपने स्थानों को लाते है उन्होने कहा कि इस बार दो माह के सावन हैं उन्होने कहा कि इस पावन माह में पहली बार लालकुआं नगर से डाक कावड़ का यात्रा का शुभारंभ किया है जो बड़ी खुशी की बात है उन्होने कहा कि अगली बार इसे और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। जिसमें उनका हर तरह से सहयोग रहेगा।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन पवन कुमार चौहान,अनिल मलकानी,भाजपा नेता हेमन्त नरूला,धन सिंह बिष्ट,सुरेन्द्र लोटनी,महेश चौधरी,राजकुमार सेतिया,प्रिंस,सुभाष नागर,जितेन्द्र नेहरा,मुकेश कुमार,राकेश गुप्ता,सुनील रजभर,दीनानाथ पंडित,विनोद अग्रवाल, शोभित त्यागी ,पिंकू चद्रां सहित भारी संख्या में लोग एंव भक्तगण मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी का मामला
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…