हल्द्वानी- सिस्टम की लापरवाही से मरीज की अस्पताल में मौत, हाथ में पर्ची लिए फर्श पर पड़ा रहा व्यक्ति

Spread the love

 

ल्द्वानी के अस्पताल में इलाज को पहुंचे एक व्यक्ति की सिस्टम की लापरवाही से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह इलाज के लिए बेस अस्पताल पहुंचा अधेड़ मरीज ओपीडी की लाइन के बाहर बहोश पड़ा मिला। लेकिन वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। किसी ने उसे उठाने तक की जहमत नहीं उठाई। बाद में नजर पड़ने पर एक समाजसेवी ने बेसुध पड़े मरीज को इलाज के लिए इमरजेंसी तक पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

शुक्रवार की सुबह 10 से 10.30 बजे के आसपास अस्पताल परिसर में मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। इसी दौरान 50 वर्षीय एक मरीज हाथ में ओपीडी का पर्चा थामे अस्पताल के पिछले गेट के पास ओपीडी की लाइन के बाहर बेहोश पड़ा रहा। ओपीडी लाइन में लगे लोगों के अलावा वहां से गुजरने वाले तमाम लोगों ने उसे देखा लेकिन किसी ने उसे उठाने की जहमत नहीं की। संभवत: देर तक वहां उसकी सांसे चलती रही हों।

कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे समाजसेवी और पार्षद प्रेम बेलवाल ने जब अधेड़ को जमीन पर गिरा देखा तो उन्होंने तुरंत इमरजेंसी में सूचना दी और उसे व्हील चेयर के सहारे इमरजेंसी तक पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरीज की सांसें उखड़ने के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।

ओपीडी लाइन के पास नहीं है मरीजों के बैठने का स्थान
बेस अस्पताल की ओपीडी पर्चे की लाइन में लगने के लिए रेलिंग तो है, लेकिन वहां मरीजों या बुजुर्गों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। लाइन में खड़े खड़े ही मरीजों अथवा तीमारदारों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। शेड के नाम पर छत पर टीन है लेकिन अत्यधिक धूप में वह भी गरम हो जाता है। यहां बीपी, दिल का मरीज या फिर कोई बीमार अगर खड़े-खड़े गिर जाए तो लोग भी मूकदर्शक बन तमाशा देखते रहते हैं।

और पढ़े  Scam: ED ने भी शुरू की कार्रवाई, समीर अग्रवाल व साथियों की करोड़ों की संपत्तियों को किया अटैच

 

बेतरतीब वाहन भी बिगाड़ते हैं व्यवस्था
अस्पताल पहुंचने वाले लोग परिसर के अंदर ही बेतरतीब तरीके से दोपहिया और चौपहिया वाहन खड़े कर देते हैं। इससे व्यवस्था बिगड़ती है और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर दो तीन होमगार्ड नजर आते हैं लेकिन वह भी किसी को टोकते नहीं दिखते। ऐसे में यदि अस्पताल के आसपास कोई हादसा हो जाए तो कोई देखने वाला नहीं है।

सुबह एक अज्ञात की मौत की सूचना मिली। उसके पास एक दिन पुरानी पर्ची मिली, साथ में कोई तीमारदार नहीं था। किस कारण मौत हुई यह पता नहीं है। ब्रॉड डेड होने के बाद तत्काल पुलिस में सूचना दे दी गई। उस स्थान पर अस्पताल गेट के पास अनावश्यक वाहन खड़े रहते हैं। इसके लिए कई बार लोगों को टोका भी गया है। होमगार्ड डयूटी पर रहते हैं उन्हें व्यवस्था बनाने को फिर से कहा जाएगा। -डॉ. केएस दताल, चिकित्सा अधीक्षक बेस अस्पताल।

एक अधेड़ का शव मिलने की जानकारी है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है। आसपास के थानों से उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मनोज कत्याल, एसपी सिटी


Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love