संसद का बजट सत्र- लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

 

संसद के बजट सत्र का आगाज गत 28 जनवरी से हुआ है। आज सदन की कार्यवाही का पांचवें दिन है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत होगी। लोकसभा में 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। राज्यसभा में 16 घंटे की चर्चा होगी।

 

 

लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। संसद के बजट सत्र की शुरुआत के समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विगत 28 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। इस अभिभाषण में उन्होंने सरकार के भावी एजेंडे के साथ-साथ मौजूदा नीतियों को भी रेखांकित किया था। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद स्पीकर ओम बिरला की अनुमति से सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का प्रस्ताव रखेंगे। सोनोवाल के धन्यवाद प्रस्ताव पेश करने के बाद लोकसभा में सत्ताधारी दल के अलावा विपक्ष की तरफ से भी सांसद इस चर्चा में भाग लेंगे। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया है। लोकसभा में सोमवार की कार्यवाही से जुड़ी सूचना के मुताबिक कर्नाटक से निर्वाचित भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या सोनोवाल के प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। चर्चा पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को लोकसभा में जवाब देंगे।

धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी शुरू

आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भाजपा की तरफ से चर्चा शुरू करेंगे। तेजस्वी सूर्या प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को जवाब दे सकते

और पढ़े  दिल्ली: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन
  • Related Posts

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…

    PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।…