संसद का बजट सत्र LIVE- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, आज लोकसभा में होगी शुरुआत

संसद के बजट सत्र का आगाज गत 28 जनवरी से हुआ है। आज पांचवें दिन की कार्यवाही के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत होगी। लोकसभा में 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। राज्यसभा में 16 घंटे की चर्चा होगी।

 

धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी शुरू

आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भाजपा की तरफ से चर्चा शुरू करेंगे। तेजस्वी सूर्या प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को जवाब दे सकते हैं।

 

 

केरल के विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

केरल के विपक्षी सांसदों ने संसद में बजट 2026 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और इसे ‘केरल विरोधी बजट’ बताया।

 

संजय जायसवाल की राहुल गांधी पर टिप्पणी

बजट 2026 पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, ‘इन्हें पढ़ना नहीं आता। अगर आप राहुल गांधी से पूछेंगे कि नॉमिनल जीडीपी क्या है, तो वह हाथ खड़े कर देंगे। उन्हें यह भी नहीं पता कि कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) क्या होता है। यह बजट देश के भविष्य की नींव रखने के लिए है।’

और पढ़े  दिल्ली: तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी वार्ड में गैंगस्टर नफे सिंह की संदिग्ध हालत में मौत, हार्ट अटैक की आशंका
  • Related Posts

    दिवाली पर खुशियां मनाने ‘अपनों के पास’ जाना महंगा, दिल्ली में निजी बसों के किराये में कई गुना उछाल

    दीपावली पर परिवार के साथ घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को इस बार सफर के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं…

    स्वास्थ्य: एम्स खोलेगा ऑटोइम्यून बीमारियों का राज, 200 परिवारों पर चार साल तक होगा शोध, पीड़ितों से की यह अपील

    एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को अलग-अलग ऑटोइम्यून बीमारियां क्यों होती हैं? क्या इसके पीछे कुछ साझा आनुवंशिक बदलाव और प्रतिरक्षा तंत्र से जुड़े कारण हैं? इन सवालों का…