पेरिस ओलंपिक- मनु भाकर : समापन समारोह में ध्वजवाहक होंगी पेरिस में 2 पदक जीतने वाली मनु,11 अगस्त को होगा कार्यक्रम

पेरिस ओलंपिक- मनु भाकर : समापन समारोह में ध्वजवाहक होंगी पेरिस में 2 पदक जीतने वाली मनु,11 अगस्त को होगा कार्यक्रम

स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी। मनु ने पेरिस खेलों में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का इन खेलों में पदक का खाता खुलवाया था। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता था।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारी ने कहा, ‘हां, मनु को ध्वजवाहक के रूप में चुना गया है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और वह इसकी हकदार हैं।’ हरियाणा की 22 वर्षीय निशानेबाज ने इससे पहले कहा था कि भारत का ध्वजवाहक बनना सम्मान की बात की है। मनु के अलावा भारत को स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक दिलाया था। आईओए ने अभी तक पुरुष ध्वजवाहक की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी।

रचा था इतिहास
मनु एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली एथलीट हैं। वहीं, मनु ओलंपिक में भारत की ओर से सबसे सफल एथलीट में से भी एक हैं। मनु के अलावा अब तक किसी भारतीय एथलीट ने एक ओलंपिक में दो पदक नहीं जीते हैं। सुशील कुमार और शटलर पीवी सिंधू के नाम दो-दो पदक हैं, लेकिन ये अलग-अलग ओलंपिक में आए हैं। सुशील ने 2008 बीजिंग (कांस्य) और 2012 लंदन (रजत) ओलंपिक में दो पदक जीते थे, जबकि सिंधू ने 2016 रियो (रजत) और 2020 टोक्यो ओलंपिक (कांस्य) में दो पदक जीते थे। मनु ने सभी को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया था। इसी के साथ वह एक ओलंपिक में दो या इससे ज्यादा पदक जीतने वाले एथलीट्स की लिस्ट में भी शामिल हो गई थीं।

और पढ़े  अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप, ट्रंप ने एलान कर क्या कहा?
  • Related Posts

    एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी: एजेंटों की सुरक्षा पर भी मंडराया खतरा

    अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के हजारों मौजूदा व पूर्व कर्मियों का संवेदनशील निजी डाटा चोरी होना अमेरिकी इतिहास में सबसे गंभीर डाटा चोरी है। साइबर अपराधी समूह शाइनीहंटर्स ने इसे…

    SIR-यूजीसी बन सकते हैं सिरदर्द: नवीन बोले- सीएम योगी को पीएम मोदी का पूरा आशीर्वाद, दूरी की खबरें भ्रामक

    एसआईआर, चंदा चोरी और यूजीसी  के नए नियम आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की मुश्किल बढ़ा सकते हैं। यह आशंका किसी विपक्षी दल ने नहीं, बल्कि भाजपा के अपने नवनियुक्त…