Accident: नेशनल हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे 11 यात्रियों की हुई दर्दनाक मौत

Spread the love

 

 

राजस्थान के दौसा में नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों में 7 बच्चे भी शामिल हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय रात लगभग 3:30 बजे हुआ।

मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

पिकअप वाहन और ट्रेलर की भिड़ंत के कारण हुई इस दुर्घटना में कई घायल लोगों की हालत गंभीर है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस और दौसा प्रशासन ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में भर्ती कराया है।

 

हादसों में 11 की मौत, 4 की शिनाख्त नहीं

हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 7 बच्चे और 4 महिलाएं हैं। इनमें  पूर्वी (3) पुत्री संजीव, जाति राजपूत- ऐटा, प्रियंका (25) पत्नी संजीव, जाति राजपूत- ऐटा,  दक्ष (5) पुत्र जयप्रकाश, जाति राजपूत- ऐटा, शीला पत्नी जयप्रकाश- अंशु (26) पुत्र संतोष और सीमा (23) पत्नी मनोज-अमरोजी, ऐटा शामिल हैं। इनके अलावा 9 लोगों का जयपुर के ट्रॉमा सेंटर में अभी इलाज चल रह है। इनमें  मनोज (25) पुत्र लाखन, नैतिक (8) पुत्र सौरभ, प्रियंका पत्नी लाखन, रीता (26) पत्नी सौरभ, लक्ष्य (7) पुत्र सौरभ, नीरज (20) पत्नी जशवंत, सौरभ (26) पुत्र खूबकरण तथा सौरभ पुत्र ज्ञान सिंह गंभीर घायल हैं, जिनका इलाज जयपुर के एसएमएस में चल रहा है।  इनके अलावा ममता (40) पत्नी धानसिंह, भावना (45) पत्नी दिनेश राजपूत, रवि (23) पुत्र धर्मवीर राजपूत तथा कल्पना पत्नी सोरव राजपूत का दौसा में इलाज चल रहा है।

और पढ़े  Iran War- संघर्षविराम टूटने का खतरा बढ़ा, अमेरिका ने ईरानी ठिकानों पर किए हमले, कुवैत पर भी मिसाइल हमला

 

मौके पर पहुंचा प्रशासन

दौसा एसपी ने बताया कि यह हादसा रात 3:30 से 4 बजे के बीच हुआ। मृतक सभी उत्तरप्रदेश के एटा जिले के निवासी थे। कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि ये यात्री खाटू श्यामजी के दर्शन करके उत्तरप्रदेश की तरफ जा रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 8 लोगों को जयपुर रैफर किया गया है। इसके अलावा 4 मरीज जिला अस्पताल में इलाजरत हैं। गौरतलब है कि सवारियों से भरे पिकअप वाहन और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर के कारण ये भीषण हादसा हुआ।

 

तीन दिन पहले भी हुआ था हादसा

तीन दिन पहले भी इसी दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर टैंकर और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे इन हादसों ने इस मार्ग की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।  स्थानीय लोग यहां डिवाइडर बनाने और रास्ते को फोन लेन करने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं।

टैंकर के पीछे टकराई पिकअप
जानकारी के अनुसार बैसई थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई है। इसमें यात्रियों से भरी पिकअप यहां कंटेनर के पीछे वाले हिस्से से टकराई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बेहद व्यस्त रोड है इसलिए आम तौर पर यहां गाड़ियां ओवरटेक नहीं कर पाती लेकिन संभवत: रात में नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंचने वाले लोगों ने बताया कि पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रोले के पीछे से टकराया है।

सीएम ने दुख जताया

और पढ़े  खावड़ा में शुरू हुआ चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज सिस्टम, जानिए ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट करके हादसे पर दुख जाताया है। उन्होंने कहा- दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद है। जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।


Spread the love
  • Related Posts

    Attack-: ममता बनर्जी पर अस्पताल के CEO को धमकाने का आरोप..

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देबजीत सरकार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। उनका दावा है कि इस वीडियो में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और…


    Spread the love

    War-: ईरान का दावा- मार गिराया अमेरिका का एमक्यू-1 ड्रोन, ट्रंप बोले- मुझे समझौते की जल्दी नहीं

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष अब चौथे महीने में प्रवेश करने वाला है। दुनियाभर के देशों की ओर से ईरान के साथ अमेरिका-इस्राइल के बीच छिड़ी इस जंग…


    Spread the love