पेपर लीक मामला -मास्टमांइड आरोपी हाकम का रिजॉर्ट तोड़ने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में आरोपी मास्टमाइंड हाकम सिंह रावत के तहसील मोरी के सांकरी में स्थित रिजॉर्ट पर अतिक्रमण तोड़ने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे किसी एक रिजॉर्ट को टारगेट कर अतिक्रमण हटाना सही नहीं है। प्रशासन सभी जगह अतिक्रमण चिन्हित करे और तब सभी जगह कार्रवाई हो। वन विभाग, स्थानीय पुलिस और प्रशासन टीम के समझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने और धरने पर बैठ गए। वहीं, हाकम सिंह की पत्नी बिसौली देवी ने कहा कि इस संपत्ति से हाकम सिंह का कोई लेना देना नहीं है। यह संपत्ति मेरे पिता की है इसकी रजिस्ट्री मेरे नाम पर है। प्रशासन इसे तोड़ नहीं सकता।

ग्रामीणों ने कीमती लकड़ियां निकाली

रिजॉर्ट देवदार की लकड़ियों से बना है। वन विभाग की टीम की ओर से कार्रवाई को देखते हुए ग्रामीणों ने पहले ही रिजॉर्ट की छत से कीमती लकड़ियां और ठत निकालाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर भवन टूटेंगे तो इससे हाकम की पत्नी का नुकसान कम होगा।

और पढ़े  तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी, होटल से लेकर पार्किंग तक फुल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…