अंकिता हत्याकांड -:अब सामने आई अंकिता की हत्या की वजह, सोच समझ कर की गयी थी साजिश, बुकिंग कराने वाले 76 मेहमानों से हुई पूछताछ

अंकिता हत्याकांड में एसआईटी ने वनंत्रा रिजॉर्ट में पहले ठहर चुके और आगे के लिए बुकिंग कराने वाले 76 मेहमानों से पूछताछ की है। सभी के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से कुछ लोगों के मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज किए गए हैं। एसआईटी ने दूरदराज के लोगों को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। वहीं, पुलकित और उसके दोस्तों ने अंकिता की हत्या क्यों की इसकी वजह भी एसआईटी ने बताई।
<strong>अंकिता हत्याकांड -:अब सामने आई अंकिता की हत्या की वजह, सोच समझ कर की गयी थी साजिश, बुकिंग कराने वाले 76 मेहमानों से हुई पूछताछ</strong>
एडीजी कानून व्यवस्था के मुताबिक, हत्याकांड को सिद्ध करने के लिए एसआईटी को पर्याप्त साक्ष्य मिल चुके हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य अहम भूमिका अदा करेंगे। तीन से चार सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन को पुलिस मुख्यालय का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों को एसआईअी की अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी। बताया कि हत्या का मकसद सिद्ध करने के लिए एसआईटी ने बहुत साक्ष्य जुटाए हैं।
साक्ष्यों के मिलान के बाद यह बात सामने आ चुकी है कि अंकिता की हत्या एक सोची-समझी साजिश थी। <strong>अंकिता हत्याकांड -:अब सामने आई अंकिता की हत्या की वजह, सोच समझ कर की गयी थी साजिश, बुकिंग कराने वाले 76 मेहमानों से हुई पूछताछ</strong>अंकिता रिजॉर्ट का राजफाश करना चाहती थी। इसीलिए उसे पुलकित और उसके दोस्त समझाने के बहाने नहर के पास लेकर गए। जब वह नहीं मानी तो उसे धक्का दे दिया।यह भी पता चल चुका है कि पुलकित ने हत्या के अगले दिन अपना मोबाइल नहर में फेंका था। मोबाइल की तलाश की जा रही है। इसके अलावा रिजॉर्ट में क्या-क्या होता था, इस संबंध में मेहमानों से पूछताछ की गई है।हत्या की रात और उससे पहले रिजॉर्ट में ठहरे लोगों के बयान अहम हैं।उनके मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज कराए गए हैं। एडीजी ने बताया कि इनमें बहुत से वे लोग हैं, जो पहले ठहर चुके हैं। जबकि, कई लोगों ने बुकिंग कराई थी। दिल्ली के कुछ लोग भी यहां अक्तूबर के पहले सप्ताह में जन्मदिन की पार्टी करने आने वाले थे। उनसे भी पूछताछ की गई है।

और पढ़े  भराड़ीसैंण- विस सत्र में विधेयक पेश: लागू होगा अग्नि सुरक्षा का नया कानून, लापरवाही पर सील होंगे भवन, लगेगा भारी जुर्माना
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…