uttarakhand:रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज देहरादून में, चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा||

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयादशमी मनाएंगे। इस अवसर पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। उनका बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम है। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने राजनाथ सिंह के दौरे की पुष्टि की है। अपने दो दिवसीय दौरे पर राजनाथ मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे। यहां से रक्षा मंत्री देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

वह गढ़ी कैंट स्थित सेना के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को वह सुबह बदरीधाम पहुंचेंगे। यहां बदरीनाथ धाम में दर्शन करेंगे। उनका चमोली जिले के माणा से चीन सीमा पर सेना की रताकोण पोस्ट पर सैनिकों के साथ विजयदशमी पर्व मनाने का कार्यक्रम है । वहां से लौटकर वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में सेवानिवृत्त पेंशनरों के पहली बार बनेंगे पहचान पत्र, एसओपी जारी करने की कवायद शुरू
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…