दर्दनाक अंत: ट्रेन से कटकर प्रेमिका ने दी जान, 100 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला प्रेमी का शव

 

 

गोंडा जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गोंडा–लखनऊ रेल मार्ग पर पिपरी गांव के पास एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली जबकि करीब 100 मीटर की दूरी पर उसके प्रेमी का शव पेड़ से फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान लक्ष्मी मौर्य (20) निवासी गुलरिहा थाना विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। वहीं मृतक नीरज मौर्य (25) निवासी बखरिया झाला थाना कौड़िया बताया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक 21 दिसंबर को लक्ष्मी के घर से चले जाने के बाद परिजनों की तहरीर पर विशेश्वरगंज थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। 24 दिसंबर को बहराइच में मजिस्ट्रेट के समक्ष लक्ष्मी का बयान दर्ज हुआ था, जिसमें उसने स्वयं को बालिग बताते हुए नीरज के साथ रहने की बात कही थी।

बृहस्पतिवार शाम को रेलवे कर्मचारियों ने पिपरी गांव के पास ट्रैक पर एक युवती का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ट्रैक पर लक्ष्मी का शव मिला। जांच के दौरान करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ से नीरज का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। युवक के जूतों में खून के निशान भी मिले हैं।

इस संबंध में इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया युवती ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है, जिसके बाद प्रेमी ने पेड़ से लटककर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

और पढ़े  अखिलेश ने दी CM को अयोध्या से लड़ने की चुनौती, दोनों डिप्टी सीएम का पलटवार, कहा- उनकी रामभक्ति पर संदेह
  • Related Posts

    अयोध्या- बड़ी देवकाली माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय माता दी के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी अयोध्या

      रामनगरी अयोध्या में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को…

    UP फतह के लिए भाजपा का गुजरात फॉर्मूला: नौ रिपीट रणनीति, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ

    उत्तरप्रदेश में एंटी इंकम्बेंसी को मात देकर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने टिकट वितरण के मामले में सफल गुजरात फार्मूला अपनाने के संकेत दिए हैं। पार्टी ने…