दर्दनाक हादसा: बेटी की स्वीमिंग पूल में डूबकर मौत, मां चेंजिंग रूम में थी… पिता कर रहे थे फोन पर बात

Spread the love

रेली के पीलीभीत रोड स्थित एक क्लब में माता-पिता की बेफिक्री की वजह से चार वर्षीय मासूम की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। दंपती ने पुलिस को सूचना दिए बगैर रविवार सुबह शव की अंत्येष्टि कर दी।

बारादरी थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय ने बताया कि सिंधु नगर निवासी व्यापारी दंपती बेटी के साथ शनिवार की शाम क्लब गए थे। स्वीमिंग पूल में नहाने के बाद व्यापारी की पत्नी बेटी के साथ चेंजिंग रूम में चली गईं। व्यापारी क्लब के पार्क में फोन पर बात कर रहे थे। इस बीच पापा के पास जाने की बात कहकर बेटी चेंजिंग रूम से निकल गई। बाहर आते ही वह स्वीमिंग पूल में गिर कर डूब गई। दंपती इससे अनजान रहे।

मां को लगा- पिता के पास है बेटी 
पत्नी को यकीन था कि बेटी अपने पापा के पास है। वहीं बेटी को पत्नी के साथ जाता देख कर पति भी मुतमईन थे कि वह चेजिंग रूम में है। पत्नी चेजिंग रूम से निकल कर आईं तो पति से उनसे बेटी के बारे में पूछा।

पत्नी ने अनभिज्ञता जताई तो दोनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद बेटी का शव स्वीमिंग पूल में उतराता मिला। दंपती रोते-बिलखते हुए बेटी का शव घर ले गए। बारादरी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। परिजन ने कार्रवाई से मना कर दिया तो शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया।


Spread the love
और पढ़े  GST संग्रह में देश में दूसरे स्थान पर UP, पोस्ट सेटलमेंट वृद्धि में नंबर एक, ऐसे मिली ये उपलब्धि
  • Related Posts

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love

    नोएडा- सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारी उग्र,पुलिस पर पथराव; गाड़ियों में लगाई आग

    Spread the love

    Spread the loveवेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। पिछले तीन से चार दिनों से जारी…


    Spread the love