अयोध्या: रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन ने समाजसेवी सुरेश यादव का किया सम्मान

Spread the love

 अयोध्या के दर्शन नगर स्थित एच आर पैलेस मे रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के संरक्षक राजेश चौबे व अध्यक्ष आकाश गुप्ता के नेतृत्व में तीन दिवसीय रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरैया विधायक अजय सिंह व गोसाईगंज विधायक अभय सिंह व विशिष्ट अतिथि के तौर पर अयोध्याधाम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव रहे हैं। इस रक्तदान महोत्सव मे तीन दिन से लगातार रक्तदान किया गया। लगभग 400 लोगों ने रक्तदान किया।वही राम कृष्ण फाउंडेशन के संरक्षक राजेश चौबे व अध्यक्ष आकाश गुप्ता व मुख्य अतिथि के तौर पर आये हरैया विधायक अजय सिंह ने अयोध्या धाम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव का शाल उड़ाकर व मोमेंटो देकर स्वागत किया।
वही मुख्य अतिथि के तौर पर आए हरैया विधायक अजय सिंह ने कहां की मै राम कृष्ण फाउंडेशन को बधाई देता हूं . इस पुनीत कार्य के लिए जिन्होंने इस तरह का रक्तदान मोहत्सव का आयोजन किया। रक्तदान सभी को करना चाहिए रक्तदान करने से आदमी स्वस्थ रहता है। और हम रक्तदान कर किसी दूसरे का जीवन बचा सकते हैं। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।इस रक्तदान महोत्सव में जिन लोगों ने रक्तदान किया है।आज उन लोगों को सम्मानित किया गया है।इस मै इस पुनीत कार्य के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं।
वही अयोध्याधाम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने रामकृष्ण फाउंडेशन के संरक्षक व अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा कि ये बहुत ही पुनीत कार्य है जो तीन दिवसीय रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया गया है। रक्तदान जीवनदान है सभी को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्तदान करने से आदमी स्वस्थ होता है। और रक्तदान करने से हम किसी का जीवन बचा सकते हैं यह बहुत ही पुनीत कार्य है मैं पुनीत कार्य के लिए रामकृष्ण फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त करता हूं। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता। वही लोगों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस रक्तदान महोत्सव में सम्मिलित हो और रक्तदान देकर कर जरूरतमंदो को रक्त देकर जीवन दान दे। वही रामकृष्ण फाउंडेशन के संरक्षक राजेश चौबे व अध्यक्ष अकाश गुप्ता ने समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव द्वारा किये गये सामाजिक कार्य को लेकर उनकी प्रशंसा कर उनको बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

और पढ़े  अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love