दर्दनाक हादसा: बेटी की स्वीमिंग पूल में डूबकर मौत, मां चेंजिंग रूम में थी… पिता कर रहे थे फोन पर बात

बरेली के पीलीभीत रोड स्थित एक क्लब में माता-पिता की बेफिक्री की वजह से चार वर्षीय मासूम की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। दंपती ने पुलिस को सूचना दिए बगैर रविवार सुबह शव की अंत्येष्टि कर दी।

बारादरी थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय ने बताया कि सिंधु नगर निवासी व्यापारी दंपती बेटी के साथ शनिवार की शाम क्लब गए थे। स्वीमिंग पूल में नहाने के बाद व्यापारी की पत्नी बेटी के साथ चेंजिंग रूम में चली गईं। व्यापारी क्लब के पार्क में फोन पर बात कर रहे थे। इस बीच पापा के पास जाने की बात कहकर बेटी चेंजिंग रूम से निकल गई। बाहर आते ही वह स्वीमिंग पूल में गिर कर डूब गई। दंपती इससे अनजान रहे।

मां को लगा- पिता के पास है बेटी 
पत्नी को यकीन था कि बेटी अपने पापा के पास है। वहीं बेटी को पत्नी के साथ जाता देख कर पति भी मुतमईन थे कि वह चेजिंग रूम में है। पत्नी चेजिंग रूम से निकल कर आईं तो पति से उनसे बेटी के बारे में पूछा।

पत्नी ने अनभिज्ञता जताई तो दोनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद बेटी का शव स्वीमिंग पूल में उतराता मिला। दंपती रोते-बिलखते हुए बेटी का शव घर ले गए। बारादरी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। परिजन ने कार्रवाई से मना कर दिया तो शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया।

और पढ़े  मायावती का एलान: अब आकाश आनंद के जिम्मे होंगी जनसभाएं-सम्मेलन, ईशान को दी गई दिल्ली की जिम्मेवारी
  • Related Posts

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…