बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का अयोध्या आगमन

रामलला व हनुमानगढ़ी में किए दर्शन-पूजन, भावुक हुईं भारत की धाकड़ शटलर
अयोध्या। विश्व बैडमिंटन में भारत का नाम रोशन करने वाली स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल रविवार को अपने पिता डॉ. हरवीर सिंह नेहवाल के साथ पावन नगरी अयोध्या पहुँचीं। अयोध्या पहुँचते ही साइना ने सबसे पहले रामजन्मभूमि परिसर जाकर रामलला के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की।
इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर जाकर संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान साइना नेहवाल ने करीब 45 मिनट तक मंदिर परिसर में रहकर पूजा-पाठ किया।
पूजन-अर्चन के समय साइना नेहवाल बेहद भावुक दिखीं। उन्होंने रामदरबार में भी हाजिरी लगाई और संतों से आशीर्वाद लिया।
दर्शन-पूजन के बाद साइना ने कहा कि – “अयोध्या आकर आत्मिक शांति और अद्भुत ऊर्जा की अनुभूति हुई। यहाँ का वातावरण दिव्य और अलौकिक है।”
यह दूसरी बार है जब साइना नेहवाल अयोध्या पहुँचीं। उनके आगमन की जानकारी मिलते ही स्थानीय श्रद्धालु और खेल प्रेमी भी मंदिर परिसर में पहुँच गए और उन्हें करीब से देखने के लिए उत्साहित नज़र आए। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

और पढ़े  UP: रिटायरमेंट के बाद भी नहीं खत्म होगी नौकरी, 70 साल तक सेवाएं देते रहेंगे डॉक्टर
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…