शाहजहांपुर: 15 दिन की बच्ची को नदी किनारे जिंदा दफनाया, जमीन से रोने की आवाज आने पर चला पता

 

शाहजहांपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जैतीपुर से गौहापुर जाने वाले मार्ग पर बहगुल नदी के पुल के किनारे रविवार सुबह 15 दिन की बच्ची एक फुट गहरे गड्ढे में मिट्टी से दबी मिली। उसके बिलखने की आवाज सुनकर बकरी चराने गए बालक ने देखकर शोर मचाया। पुलिस ने गंभीर हालत में बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है।

बहगुल नदी के किनारे लोगों की आवाजाही कम रहती है। रविवार को गौहापुर गांव का डबलू बकरी चराने गया तो उसे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने शोर मचाया तो आसपास जानवर चरा रहे लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने देखा कि बच्ची का एक हाथ मिट्टी से बाहर था। चीटियों के काटने के चलते हाथ से खून बह रहा था। जबकि मिट्टी के अंदर से रोने की आवाज आ रही थी।

 

डबलू ने आसपास के लोगों को बुला लिया। सूचना मिलने के बाद जैतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को बाहर निकाला। मासूम पूरी तरह मिट्टी से सनी हुई थी। मिट्टी को पोछकर तुरंत ही उसे सीएचसी भिजवाया। जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

सांस लेने के लिए छोड़ी जगह 
आशंका जताई जा रही है कि सुबह-सुबह कोई निर्दयी व्यक्ति मासूम को एक फुट गहरे गड्ढे में दबा गया। सांस लेने के लिए थोड़ी सी जगह छोड़ी गई थी। सीएचसी प्रभारी डॉ.नितिन सिंह ने बताया कि बच्ची दस से 15 दिन की लग रही है। उसकी हालत गंभीर बनी है। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि ऐसा कृत्य करने वाले की तलाश की जा रही है। बहगुल नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

और पढ़े  UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…