विपक्षी गठबंधन रैली- आज रांची में होने जा रही है इंडी गठबंधन की रैली, मैदान में लगे सोनिया-राहुल समेत अन्य विपक्षी नेताओं के पोस्टर |

Spread the love

विपक्षी गठबंधन रैली- आज रांची में होने जा रही है इंडी गठबंधन की रैली, मैदान में लगे सोनिया-राहुल समेत अन्य विपक्षी नेताओं के पोस्टर |

पहले चरण के मतदान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। आज झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी गठबंधन पार्टियों की रैली है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सहित विपक्षी गठबंधन के नेताओं की फोटो वाले पोस्टर रांची के रैली ग्राउंड में लगाए गए हैं।

इंडी गंठबंधन की रैली पर शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “मेरा संदेश बहुत स्पष्ट है कि हम भाजपा की बढ़ती निरंकुशता के खिलाफ इस लड़ाई में एक साथ हैं। वे विपक्ष को ठीक से काम नहीं करने दे रहे हैं। वे विपक्ष को चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण नहीं मिल रहा है। पहले चरण के चुनाव में बहुत से लोग नहीं, बल्कि जो वोट डालने के लिए निकले हैं, वे इन लोगों (भाजपा) को बदलने के लिए सामने आए हैं।”

इंडी गठबंधन की रैली पर झामुमो सांसद डॉ महुआ माजी कहती हैं, “ये एक बड़ी रैली है और मुझे नहीं लगता कि इतनी बड़ी रैली झारखंड में कभी हुई होगी। हेमंत सोरेन के समर्थन में लोग सामने आ रहे हैं। हम इस रैली की सफलता को लेकर निश्चित है। झारखंड झुकेगा नहीं और इंडी गठबंधन नहीं रुकेगा।”

और पढ़े  2025 चंद्र ग्रहण- भारत में सूतक काल शुरू,रात 9.58 से शुरू होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण..

Spread the love
  • Related Posts

    ओडिशा के पारादीप में लापता चीनी नाविक का शव समुद्र से बरामद, पीआईसीटी पर सीढ़ी लगाते समय पानी में गिरा था

    Spread the love

    Spread the love   ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर एक चीनी नाविक जहाज से गलती से समुद्र में गिरकर लापता हो गया था, जिसका शव रविवार को समुद्र से बरामद…


    Spread the love

    प्रदर्शनकारी: ट्रंप के आदेश के बाद हुई कार्रवाई- चार दशक से बैठे प्रदर्शनकारी को हटाया

    Spread the love

    Spread the love     व्हाइट हाउस के बाहर पिछले चार दशक से शांति प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी को कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) को हटा दिया। यह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *