2025 चंद्र ग्रहण- भारत में सूतक काल शुरू,रात 9.58 से शुरू होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण..

आज यानी 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसका समय रात 9 बजकर 58 मिनट से देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक माना जा रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और इसे भारत में स्पष्ट रूप से देखा जाएगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, एशिया, यूरोप, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी यह नजर आने वाला है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जब भी चंद्र ग्रहण लगता है, तो उससे लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लगता है, जिसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया पर दिखाई देता है। यही कारण है कि इसके प्रारंभ होने पर पूजा-पाठ से लेकर खरीदारी, यात्राएं जैसे कार्य करने की मनाही होती है। अब चूंकि आज का ग्रहण भारत में नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य है। ऐसे में आप अपने शहर के मुताबिक यहां सूतक काल का समय जान सकते है।

 

सूतक काल समय
ज्योतिषियों के मुताबिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लगता है। इसलिए 7 सितंबर को दोपहर 12: 59 मिनट से सूतक काल शुरू होगा। इसके प्रारंभ से लेकर ग्रहण के समापन तक ध्यान और मंत्र जाप करना चाहिए। यह बेहद शुभ होता है। इसके अलावा आप भगवान की मूर्तियों को स्पर्श और यात्राएं न करें। इससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

 

 

आज रात साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

  • ग्रहण की शुरुआत- 07 सितंबर की रात को 9. 58 मिनट से होगी।
  • चंद्र ग्रहण का उच्च काल- रात 11. 41 मिनट से, इस दौरान पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा।
  • चंद्र ग्रहण की समाप्ति- रात 1.26 मिनट पर।
  • ग्रहण का सूतक काल- दोपहर 12. 56 मिनट से जारी और ग्रहण खत्म होने के साथ होगा खत्म।
  • सूतक काल की मान्यताएं- ग्रहण के दौरान सूतक लगता है। सूतक में मंदिरों के पट बंद हो जाते हैं। सूतक में भोजन नहीं बनाया जाता
  • सूतक काल में क्या करें- चंद्र ग्रहण और सूतक काल के दौरान पूजा पाठ वर्जित रहेगा। लेकिन मंत्रों का जाप किया जा सकता है।
  • ब्लड मून का दिखेगा नजारा- साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण होगा, जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चांद लाल रंग का दिखेगा, इस कारण से ब्लड मून कहा जाता है।
और पढ़े  पश्चिम एशिया तनाव-: ब्रिटेन में आतंकी हमले की आशंका, अमेरिकी नागरिकों के लिए अलर्ट जारी, ईरान का रूख क्या?
  • Related Posts

    एसएससी सीजीएल 2026: 30 सितंबर को होने वाली टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए उपलब्ध है।…

    3 दिन की बैंकों की हड़ताल टली,आज से खुलेंगे बैंक!,क्या सरकार ने मान ली मांगें?

    आज से तीन दिन तक करोड़ों बैंक कस्टमर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता, लेकिन यूनियन के लोगों को यह महसूस हुआ और हड़ताल टाल दी गई। इसी हड़ताल के…