मोटाहल्दू / हल्दूचौड़:- डूंगरपुर गांव मुफ्त की बिजली से हो रहा जगमग,गांव के जागरूक लोग सौर ऊर्जा के जरिये कर रहे है आमदनी 

 

 

शहर से सटे इलाके में एक ऐसा गांव भी है जो मुफ्त की बिजली से जगमग हो रहा है। इस गांव के जागरूक लोग सौर ऊर्जा के जरिये आमदनी भी कर रहे हैं।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के हल्दूचौड़ जग्गी के ग्राम डूंगरपुर में करीब 150 परिवार रहते हैं। लगभग 430 आबादी वाले इस गांव के अधिकतर लोग खेतीबाड़ी करते हैं। इस राजस्व गांव की पिछले छह महीने में तस्वीर ही बदल गई है। यहां के 70 फीसदी से अधिक जागरूक ग्रामीणों ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाया और सोलर प्लांट लगवा लिए। केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ लेकर आसान दरों पर लगे यह सौर ऊर्जा प्लांट ग्रामीणों की आय का साधन भी बन गए हैं। हर उपभोक्ता एक दिन में औसतन छह से 12 यूनिट तक बिजली यूपीसीएल को उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही घर मुफ्त की बिजली से रोशन हो रहे हैं। सोलर प्लांट लगाने में पूर्व प्रधान मीना भट्ट ने भी ग्रामीणों का सहयोग किया। आंकड़ों के अनुसार अब तक ग्रामीण एक लाख यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन कर चार लाख रुपये से अधिक की आय की है।

और पढ़े  रुड़की: आईआईटी परिसर में ई-रिक्शा ने प्रोफेसर की पत्नी को मारी टक्कर, देहरादून में इलाज के दौरान दम तोड़ा
  • Related Posts

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…