उत्तराखंड- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना:-  भारत की सबसे बड़ी रेल सुरंग तैयार, 14.57 KM लंबी, समय से पहले पूरा हुआ काम

 

उत्तराखंड में देवप्रयाग और जनासू के बीच 14.57 किलोमीटर लंबी भारत की सबसे बड़ी रेल सुरंग का निर्माण तय समय से सवा साल पहले पूरा हो गया है। यह सुरंग महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना (125 किमी) का हिस्सा है, जिसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। सुरंग बनाने के इस काम को रेल विकास निगम लिमिटेड और एलएंडटी ने मिलकर पूरा किया।

एलएंडटी के टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ऑपरेटर बलजिंदर सिंह और राम अवतार सिंह राणा ने बताया कि निर्माण के दौरान सबसे बड़ी चुनौती तब आई, जब सुरंग में अचानक भूस्खलन हो गया। ऐसे में टीबीएम को 50-60 हजार किलो न्यूटन की बजाए 1.3 लाख किलो न्यूटन पर चलाना पड़ा। 10 दिन तक दिन-रात 12-12 घंटे की शिफ्ट में लगातार मशीन चलाई गई।

 

पहली बार हिमालयी क्षेत्र में टीबीएम का इस्तेमाल
इस सुरंग का काम 16 अप्रैल 2025 को 12 दिन पहले पूरा हो गया। खास बात यह रही कि पहली बार हिमालयी क्षेत्र में रेलवे सुरंग के लिए टीबीएम का इस्तेमाल हुआ। चंद्रभान भगत और संदीप मिश्रा की टीम ने 13.09 किमी डाउनलाइन सुरंग बनाई, जिसका काम जून 2025 में पूरा हुआ। एलएंडटी ने बताया कि कुल 30 किमी सुरंगों में से 70% टीबीएम से और बाकी 30% ड्रिल-ब्लास्ट तकनीक से बनाई गई।

और पढ़े  देहरादून: चुनाव आयोग के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
  • Related Posts

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…

    थप्पड़कांड- केजरीवाल समेत ‘आप’ नेताओं ने भाजपा को घेरा, प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    तिलक नगर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क की गुणवत्ता जांचने पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और आप विधायक जरनैल सिंह आमने-सामने आ गए। रविवार…