हरिद्वार: काली मंदिर टनल के पास भूस्खलन, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से ट्रेनों की आवाजाही हुई बंद

 

हरिद्वार में भीमगोड़ा काली मंदिर टनल के पास सुबह अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रेलवे ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। इसके साथ ही मंदिर में भारी मात्रा में मलबा गिरा। रेलवे ट्रैक बाधित होने से हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश आने-जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई है।

हादसे के बाद रेलवे की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। अब टीमों ने रेलवे ट्रैक से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया है। ऐसे में देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ही रोका जाएगा।

बता दें कि बीते पांच अगस्त को भी यहां भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ था। तब दो बाइक सवार मलबे की चपेट में आने से बाल बाल बचे थे। इससे कई घंटे ट्रेनों की अवाजाही भी बंद रही थी।

 

और पढ़े  उत्तरकाशी: नौगांव पहुंचे CM धामी, बर्निगाड महाविद्यालय समेत विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • Related Posts

    मसूरी: मालरोड पर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर अब रहेगी हाईटेक कैमरों की नजर, 3 जगह लगेंगे बोलार्ड

    मालरोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और प्रतिबंधित समय में वाहनों के अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए प्रशासन अब तकनीक का सहारा लेगा। मालरोड पर दो स्थानों…

    उत्तराखंड: BJP सांसद अनिल बलूनी के साथ सीबीआई से मिले अंकिता के माता-पिता, की निष्पक्ष जांच की मांग

    पौड़ी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद अनिल बलूनी के साथ अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीबीआई से मुलाकात की। सीबीआई के अफसरों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व न्याय…