देहरादून: दिव्यांगों ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच,जमकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

 

पेंशन बढ़ाने व रोजगार देने समेत विभिन्न मांगो को लेकर दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान पुलिस ने दिव्यांगों को हाथीबड़कला में रोका, लेकिन दिव्यांग मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गए।

इस दौरान दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री आवास के सामने जमकर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने मांग रखी कि उनकी पेंशन को 1500 से बढ़ाकर पांच हजार रुपये किया जाए। इसके अलावा बिना इंटरेस्ट के लोन दिया जाए।

 

साथ ही दिव्यांगों ने विभिन्न मांगे रखी। कुछ देर प्रदर्शन के बाद जब एसएसपी अजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने भी दिव्यांगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने दिव्यांगों को मुख्यमंत्री आवास के सामने से हिरासत में लिया। प्रदर्शन में दिव्यांगों के विभिन्न संगठन शामिल हुए। उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से दिव्यांग दून पहुंचे।

और पढ़े  ऋषिकेश: दीपावली पर राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट, बैराज-चीला-गंगा भोगपुर बैरियर पर सख्त चेकिंग
  • Related Posts

    देहरादून: डीजीपी से मिलीं जेनी, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे के डीएनए टेस्ट और CBI जांच की मांग

    जेनी उर्फ इंदिरा देवी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने और मामले की सीबीआई…

    केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

    दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं…