ओडिशा के पारादीप में लापता चीनी नाविक का शव समुद्र से बरामद, पीआईसीटी पर सीढ़ी लगाते समय पानी में गिरा था

 

ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर एक चीनी नाविक जहाज से गलती से समुद्र में गिरकर लापता हो गया था, जिसका शव रविवार को समुद्र से बरामद किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान झांग ताई के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह पारादीप अंतरराष्ट्रीय कार्गो टर्मिनल (पीआईसीटी) पर सीढ़ी लगाते समय झांग ताई पानी में गिर गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। ताई की तलाश के लिए तटरक्षक बल, एनडीआरएफ, ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ), राज्य समुद्री पुलिस, स्कूबा गोताखोरों और सीआईएसएफ की एक संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया। पारादीप की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृति रंजन कर ने कहा, ‘रविवार को चीनी नाविक का शव पानी में तैरता हुआ देखा गया और पुलिस ने उसे बाहर निकाला।’

 

सीढ़ी खोलते समय समुद्र में गिरा चीनी नाविक
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहाज पिछले बुधवार को कच्चा लोहा लेकर टर्मिनल पर आया था। शुक्रवार सुबह माल उतारने के बाद जहाज रवाना होने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान सीढ़ी खोलते समय ताई समुद्र में गिर गया।

ताई को बचाने के लिए बांग्लादेशी नाविक ने समुद्र में लगाई थी छलांग
अधिकारी ने बताया कि ताई को बचाने के लिए एक बांग्लादेशी नाविक ने समुद्र में छलांग भी लगाई, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। बाद में, जहाज के चालक दल ने बांग्लादेशी नाविक को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि ताई लापता हो गए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम जहाजरानी मंत्रालय की मदद से चीनी नाविक के शव को उसके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।’

और पढ़े  यूएन महासभा: जयशंकर की कनाडा, मेक्सिको और वेनेजुएला के विदेश मंत्रियों से मुलाकात, ऊर्जा और एआई पर हुई चर्चा
  • Related Posts

    एसएससी सीजीएल 2026: 30 सितंबर को होने वाली टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए उपलब्ध है।…

    3 दिन की बैंकों की हड़ताल टली,आज से खुलेंगे बैंक!,क्या सरकार ने मान ली मांगें?

    आज से तीन दिन तक करोड़ों बैंक कस्टमर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता, लेकिन यूनियन के लोगों को यह महसूस हुआ और हड़ताल टाल दी गई। इसी हड़ताल के…