आयुष्मान कार्ड: आपको पता है आयुष्मान से 5 ही नहीं 10 लाख रुपये का भी मिलता है मुफ्त इलाज, जानें किन लोगों को मिलता है ये फायदा

Spread the love

 

रकार जब भी किसी योजना को शुरू करती है तो सबसे पहले ये देखा जाता है कि उस योजना को क्यों शुरू किया जा रहा है और इस योजना के तहत क्या-क्या लाभ लाभार्थियों को देने हैं। इसके बाद उस योजना का लाभ किन लोगो को मिलना चाहिए और किन लोगों को नहीं यानी पात्रता सूची तय होती है। इसके बाद ही कोई योजना जमीनी स्तर पर काम कर पाती है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।

ये आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिससे कार्डधारक अपना सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस आयुष्मान कार्ड से 5 ही नहीं बल्कि, 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज भी करवाया जा सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं वे कौन लोग हैं जिन्हें 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ आयुष्मान कार्ड से मिल सकता है।

 

 

क्या है आयुष्मान कार्ड और इसकी लिमिट?

  • दरअसल, भारत सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना नाम से एक योजना चलाती है जिसका उद्धेश्य पात्र लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया करवाना है। इसके लिए जो लोग पात्र होते हैं उनके पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर इस आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।

 

  • कार्डधारक के इलाज का खर्च सरकार उठाती है और कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। ये मुफ्त इलाज उन प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में मिलता है जो इस योजना में पंजीकृत हैं। साथ ही कई तरह की बीमारियां इस योजना में कवर की जाती हैं जिनका मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड के जरिए किया जाता है।
और पढ़े  सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, युद्ध अपराधों पर सीरियाई अदालत का फैसला

 

किन लोगों को मिलता है 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज?

  • वैसे तो आयुष्मान कार्ड में कार्डधारक को 5 लाख रुपये सालाना की सालाना लिमिट मिलती है यानी इस लिमिट तक वो अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। पर दिल्ली में रहने वाले लोगों को 5 नहीं बल्कि, 10 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा ने चुनाव के दौरान ये एलान किया था कि अगर वे दिल्ली की सत्ता पर काबिज होते हैं तो वे न सिर्फ आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू करेंगे बल्कि, प्रत्येक कार्डधारक को 5 नहीं 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ उपलब्ध कराएंगे। इसलिए जो लोग दिल्ली के निवासी हैं उन्हें आयुष्मान कार्ड से 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है।

 


Spread the love
  • Related Posts

    India-Bangladesh- इस महीने ही बांग्लादेश के पीएम के भारत दौरे की संभावना

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 20 से 25 अगस्त के बीच भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आ सकते हैं। ‘द डेली स्टार’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजनयिक…


    Spread the love

    आसमान से आफत: लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, 4 की मौत, सेना के पांच जवान लापता

    Spread the love

    Spread the loveअरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण दो अलग-अलग हादसों में बड़ा नुकसान हुआ है। अपर सुबनसिरी में सड़क निर्माण स्थल पर लैंडस्लाइड से चार लोगों की मौत…


    Spread the love