हल्द्वानी:  उप कारागार हल्द्वानी में एकसाथ हो सकेगी 12 कैदियों की ऑनलाइन पेशी

Spread the love

हल्द्वानी:  उप कारागार हल्द्वानी में एकसाथ हो सकेगी 12 कैदियों की ऑनलाइन पेशी

 

प-कारागार हल्द्वानी से कैदी जल्द ही कोर्ट में ऑनलाइन पेश हो सकेंगे। इसके लिए जेल के अंदर भवन तैयार कर 12 केबिन बनाए गए हैं। हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा के साथ ही यहां कंप्यूटर सिस्टम लगे होंगे। अगले महीने से यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है।

1600 से ज्यादा बंदी और कैदियों वाले हल्द्वानी उप कारागार में ऑनलाइन पेशी के लिए 12 केबिन बनाए गए हैं जिसके लिए जेल प्रशासन को 12 कम्प्यूटर मिल गए हैं। कंप्यूटर से जुड़े सभी उपकरण भी मिल गए हैं। बताते हैं कि कोर्ट में जिस कैदी की तारीख होगी, उसकी सूची एक दिन पहले बन जाएगी। तारीख की डेट के साथ समय भी निर्धारित होगा। जैसे ही कोर्ट में संबंधित मुकदमे का नंबर आएगा, उक्त कैदी संबंधित लिंक के जरिये ऑनलाइन पेश हो जाएगा।

 

हर दिन कोर्ट जाते हैं 80 से अधिक कैदी
उप कारागार से हर दिन ऊधम सिंह नगर की रुद्रपुर, खटीमा, किच्छा, काशीपुर, बाजपुर की कोर्ट के साथ ही नैनीताल के विभिन्न कोर्ट में पेशी के लिए 80 से 120 कैदी जाते हैं। इसके लिए एक दिन पहले ही संबंधित जनपद के आरआई को पत्र भेजा जाता है। कैदियों के आवागमन में सुरक्षा का ध्यान रखने के साथ खर्च भी होता है।

वीडियो कांफ्रेंस (वीसी) के जरिये ऑनलाइन पेशी के लिए 12 केबिन तैयार हैं। अब अगले कुछ दिनों में सेटअप पूरा हो जाएगा। जल्द ही उप कारागार से ही तारीख व सुनवाई का कार्य ऑनलाइन हो सकेगा।

और पढ़े  बदरी विशाल- नरेंद्रनगर राजदरबार में महारानी और सुहागिनों ने पिरोया तिल का तेल, 22 अप्रैल को खुलेंगे  कपाट

प्रमोद कुमार पांडे, जेल अधीक्षक, उप कारागार


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love