हल्द्वानी:  उप कारागार हल्द्वानी में एकसाथ हो सकेगी 12 कैदियों की ऑनलाइन पेशी

हल्द्वानी:  उप कारागार हल्द्वानी में एकसाथ हो सकेगी 12 कैदियों की ऑनलाइन पेशी

 

उप-कारागार हल्द्वानी से कैदी जल्द ही कोर्ट में ऑनलाइन पेश हो सकेंगे। इसके लिए जेल के अंदर भवन तैयार कर 12 केबिन बनाए गए हैं। हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा के साथ ही यहां कंप्यूटर सिस्टम लगे होंगे। अगले महीने से यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है।

1600 से ज्यादा बंदी और कैदियों वाले हल्द्वानी उप कारागार में ऑनलाइन पेशी के लिए 12 केबिन बनाए गए हैं जिसके लिए जेल प्रशासन को 12 कम्प्यूटर मिल गए हैं। कंप्यूटर से जुड़े सभी उपकरण भी मिल गए हैं। बताते हैं कि कोर्ट में जिस कैदी की तारीख होगी, उसकी सूची एक दिन पहले बन जाएगी। तारीख की डेट के साथ समय भी निर्धारित होगा। जैसे ही कोर्ट में संबंधित मुकदमे का नंबर आएगा, उक्त कैदी संबंधित लिंक के जरिये ऑनलाइन पेश हो जाएगा।

 

हर दिन कोर्ट जाते हैं 80 से अधिक कैदी
उप कारागार से हर दिन ऊधम सिंह नगर की रुद्रपुर, खटीमा, किच्छा, काशीपुर, बाजपुर की कोर्ट के साथ ही नैनीताल के विभिन्न कोर्ट में पेशी के लिए 80 से 120 कैदी जाते हैं। इसके लिए एक दिन पहले ही संबंधित जनपद के आरआई को पत्र भेजा जाता है। कैदियों के आवागमन में सुरक्षा का ध्यान रखने के साथ खर्च भी होता है।

वीडियो कांफ्रेंस (वीसी) के जरिये ऑनलाइन पेशी के लिए 12 केबिन तैयार हैं। अब अगले कुछ दिनों में सेटअप पूरा हो जाएगा। जल्द ही उप कारागार से ही तारीख व सुनवाई का कार्य ऑनलाइन हो सकेगा।

और पढ़े  देहरादून -BJP की सांगठनिक बैठक: उत्तराखंड पहुंचे राम माधव ने नेताओं में भरा जोश, बोले-बहुमत नहीं, इस बार बहुत मत चाहिए

प्रमोद कुमार पांडे, जेल अधीक्षक, उप कारागार

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…