देहरादून – गणेश गोदियाल की बतौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दूसरी पारी, सभी जिला अध्यक्षों के साथ की पहली बैठक

 

 

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज सोमवार को सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। गोदियाल बतौर प्रदेश अध्यक्ष ये दूसरी पारी की पहली बैठक है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं।

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के पदभार ग्रहण समारोह से पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल फूंक दिया है।

समारोह में कार्यकर्ताओं का जोश देख पार्टी के बड़े नेता उत्साहित नजर आए। जो पूरे समारोह में चुनाव तैयारी के साथ ही एकजुटता पर जोर देते रहे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पार्टी नेताओं को पांडव और पंचमुखी रुद्राक्ष बताकर उनमें जहां जोश भरते नजर आए तो वहीं, उन्होंने नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यह न सोचे कि विधानसभा चुनाव में पार्टी उनकी सीट हार जाए और अन्य सभी 69 सीटें जीत जाए।

 

इसके बजाए उन्हें यह सोचना होगा कि पार्टी उनकी सीट जीत जाए। सभी अपने विधानसभा क्षेत्र की सीट जताने का प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से पार्टी चुनाव में परचम लहराएगी। उन्होंने अपने संबोधन में प्रीतम सिंह को पार्टी के लिए अर्जुन बताया तो नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को भीम बताते हुए कहा कि आज संविधान, गांधी, नेहरू, अंबेडकर का सिद्धांत खतरे में है।

प्रीतम को गांडीव और यशपाल आर्य, सामाजिक न्याय की गदा लेकर प्रहार करेंगे तभी भाजपा 2027 में परास्त होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कार्यकर्ता और नेता पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलिब्धयों को जनता के बीच ले जाएं। कांग्रेस कार्यकाल में सबसे अधिक पेंशन और नौकरियां लगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी के सभी बड़े नेता एकजुट हैं, उनमें कोई झगड़ा नहीं है। नीचे स्तर पर कुछ लोग अधिक उत्साहित होते हैं, जो गुटबाजी के झूठे दावे करते हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाना चाहिए।

और पढ़े  कैंची धाम के लिए रूट डायवर्जन: शटल से मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु, 4 अक्तूबर तक लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…