एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! चाकसू में भीषण सड़क हादसा, जबलपुर के 5 लोगों की मौत

जयपुर की सीमा से लगे चाकसू  में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर टिगरिया मोड़ के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक ट्रेलर में जा घुसी। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक कार चला रहे ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस वजह से यह टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे लोग बुरी तरह फंस गए।

 

मध्य प्रदेश से जयपुर आ रहे थे सभी लोग

चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि कार में सवार सभी लोग उज्जैन से जयपुर आ रहे थे। हादसे में महिला सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सभी जबलपुर के निवासी थे। वे महाकाल दर्शन के बाद खाटू श्याम जा रहे थे।

हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया, तब जाकर यातायात फिर से सामान्य हो सका।

 

शव मॉर्च्युरी में रखवाए, पहचान बाकी

पुलिस ने सभी शवों को चाकसू उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान उनके परिजनों के आने के बाद की जाएगी और फिर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। दुर्घटना थाना पुलिस के जांच अधिकारी जयसिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे शनिवार शाम तक चाकसू पहुंच सकते हैं।

और पढ़े  सुलगते यूरोप का मंजर: फ्रांस से अल्बानिया तक आगजनी-जनाक्रोश, किन-किन देशों में प्रदर्शन, क्यों बढ़ रहा गुस्सा?
  • Related Posts

    सर्दी की आहट के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगा एक्यूआई, इस बार सरकार कौन सी बंदिशें लेकर आई?

    दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान बनाया गया है। यह प्लान 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा। इसी…

    फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह, से ले तेनब्र’ नारे पर विवाद: मुस्लिम प्रवासियों पर बहस, आरोपों पर मैक्रों का पलटवार

    बिस्मिल्लाह, से ले तेनब्र…फ्रांस में छात्र आंदोलन के दौरान चर्चा में रहा यह अजीबोगरीब नारा विवाद का विषय बन गया है। इसका शाब्दिक अर्थ है-अल्लाह के नाम पर…यहां अंधेरा है।…