नेशनल गेम्स: हल्द्वानी-  गृहमंत्री शाह की सुरक्षा को लेकर अफसर जुटे, मांगे 7 IPS,70 से ज्यादा इंस्पेक्टर रहेंगे तैनात

Spread the love

 

नेशनल गेम्स के समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश मुख्यालय से सात आईपीएस अधिकारियों की मांग की गई है। साथ ही पूरे कार्यक्रम को लेकर दो हजार सुरक्षा कर्मियों की जरूरत बताई गई है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के अंदर व बाहर विभिन्न जगहों पर सुरक्षा और यातायात सुचारू रखने के लिए खासा इंतजाम करना होगा। इसी के चलते सात आईपीएस अधिकारियों के अलावा 14 अपर पुलिस अधीक्षक भी मांगे गए हैं। इसके अलावा 30 से 35 डिप्टी एसपी की तैनाती की जानी है। वहीं 70 से 75 इंस्पेक्टर और 250 उप निरीक्षक सुरक्षा के लिए लगाए जाने हैं। वहीं 700 से 800 की संख्या में एएसआई, हेड कांस्टेबल और सिपाही मांगे गए हैं। इनके साथ 500 से ज्यादा होमगार्ड और पीआरडी जवान भी लगाए जाएंगे। पीएसी की तीन से चार कंपनी और सीएपीएफ की तीन कंपनी की डिमांड की गई है।

 

फुटबाल फाइनल मैच की अव्यवस्था से सबक लिया
बीते शुक्रवार को फुटबाल के फाइनल मैच में उत्तराखंड टीम को खेलते देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। अंदर स्टेडियम में खड़े होने की जगह तक नहीं बची थी। वहीं बाहर भीड़ काे संभालने में पुलिसकर्मियों का पसीना छूट गया था। भगदड़ की आशंका से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए थे। घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए इस बार तैयारियों को और सुदृढ़ किया जा रहा है।

 

समापन समारोह को लेकर सुरक्षा चुस्त रखी जाएगी। बाहर से फोर्स की डिमांड की जा चुकी है। प्रवेश व निकास के गेट पर सुरक्षा पुख्ता होगी। स्टेडियम के चारों तरफ सुरक्षा घेरा भी रहेगा। हेलिपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक आमजन की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पीएसी और सीएपीएफ के जवान भी तैनात रहेंगे। -प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी

शाह को स्टेडियम पहुंचाने के लिए बनाया जा रहा विशेष रास्ता
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में प्रवेश कराने के लिए प्रशासन ने नया रास्ता इजाद कर दिया है। इसके लिए हेलिपैड और स्टेडियम के बीच से दीवार को तोड़ दिया गया है। अब गृहमंत्री हेलिपैड से सीधे स्टेडियम पहुंचेंगे। ऐसा गृहमंत्री की सुरक्षा को लेकर किया गया है।

38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन 14 फरवरी को गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होना है। गृहमंत्री शाह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए दो गेट हैं। एक गेट से दर्शकों का प्रवेश कराने की तैयारी, जबकि दूसरे से वीआईपी और वीवीआईपी को। ऐसे में इन दोनों में से किसी भी गेट से गृहमंत्री को स्टेडियम में प्रवेश कराना सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित नहीं माना गया। सूत्र के मुताबिक इसे देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को हेलिपैड और स्टेडियम के बीच दीवार तोड़ने के बाद अब वहां रैंप बनाया जा रहा है। इस नए रास्ते से ही गृहमंत्री को स्टेडियम में प्रवेश कराया जाएगा।

और पढ़े  चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love