नेताजी का प्यार- हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र: रिलेशनशिप में भी रहे, प्रेमिका ने छोटे भाई के साथ मिलकर घर से निकलवाया,तहरीर देकर मांगा न्याय

 

लॉकडाउन में एक लड़की की मोहब्बत में नेताजी ऐसे उलझे कि अब घर के रहे न घाट के…। आरोप है कि प्रेमिका ने दो साल पहले पाला बदला और नेताजी के छोटे भाई से जा मिली। दोनों भाइयों में तकरार हुई और छोटे ने बड़े भाई को घर से बाहर की राह दिखा दी। अब बच्चों के साथ किराये के मकान में रहकर आर्थिक तंगी से गुजर रहे नेताजी ने पुलिस से न्याय मांगा है।

यह नेताजी हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से एक राजनीतिक दल के सिंबल पर पिछला चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह कोरोना के दौरान लगे लॉकडाउन में एक युवती के संपर्क में आ गए। वह रिलेशनशिप में रहे। संबंध कई साल तक चले। फिर प्रेमिका से मनमुटाव हो गया। उन्होंने विधायक का चुनाव लड़ा, मगर किस्मत ने यहां भी साथ नहीं दिया। वोट भी हजार के अंदर ही रहे। जिस बड़े राजनीतिक पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा, उस पार्टी भद्द पिटी और उनकी जमानत तक जब्त हो गई थी।

तहरीर के अनुसार प्रेमिका उनके छोटे भाई से मिली और उसे भड़काया। नतीजतन छोटे ने बड़े भाई से कहा तुम इस घर में नहीं रहोगे..मैं तुम्हे अलग से घर लेकर दे दूंगा। नेता जी अपना परिवार लेकर किराये के मकान में चले गए। दो साल बाद भी जब उन्हें उनका घर नहीं मिला तो उन्होंने भाई से बात की। भाई ने जान से मारने की धमकी दे दी। नेताजी ने इस पूरी घटना का जिम्मेदार प्रेमिका को माना और उसके नाम खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।

और पढ़े  मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी: बना नया रिकॉर्ड, अभी तक 2.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

 

  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…