Oath Ceremony:- चंद्रबाबू नायडू चौथी बार बने आंध्र के मुख्यमंत्री, पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम

Spread the love

Oath Ceremony:- चंद्रबाबू नायडू चौथी बार बने आंध्र के मुख्यमंत्री, पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम

चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। बतौर सीएम यह नायडू की चौथी पारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। नायडू सरकार में टीडीपी से 20, जनसेना से दो और भाजपा से एक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण ने नायडू के बाद शपथ ली। वे राज्य के उपमुख्यमंत्री भी होंगे। इससे पहले मंगलवार को टीडीपी और एनडीए ने नायडू को अपने विधायक दल नेता चुना था।

मंगलवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विजयवाड़ा में टीडीपी, भाजपा, जनसेना गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। बुधवार को नायडू के साथ कई और नेता भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

अमरावती एकमात्र राजधानी होगी
नायडू ने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी। एनडीए विधायक दल की बैठक के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और उन्हें इसका आश्वासन भी मिला है।

टीडीपी को मिला जबरदस्त समर्थन
आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 175 में से 135 सीटें जीतकर चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी। चुनाव में पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने 21 सीटें जीती हैं और भाजपा को भी आठ सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी महज 11 सीटों पर सिमट गई है। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी, जनसेना और भाजपा गठबंधन बनाकर चुनाव मैदान में उतरीं थीं।

और पढ़े  ED का एक्शन: 2,000 करोड़ के चिटफंड घोटाले में करोड़ों की संपत्ति जब्त, 182 बैंक खाते हुए फ्रीज

Spread the love
  • Related Posts

    382 करोड़ में बिकी फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, क्या है इसमें खास, किसने खर्च की इतनी रकम?

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया की सबसे लोकप्रिय रेसिंग कारें बनाने वाली कंपनी- फेरारी की सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार अमेरिका में चार करोड़ डॉलर में बिकी है। भारतीय मुद्रा में यह 382…


    Spread the love

    CJP के बाद ‘दिमागी नक्सल पार्टी’: रातोंरात जुड़े 1.9 लाख फॉलोअर्स, प्रधानमंत्री मोदी के बयान से नए डिजिटल कैंपेन को जन्म

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर इस नाम से नया राजनीतिक कैंपेन चर्चा में आ गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *