चमोली: गायिका प्रियंका मेहर को नोटिस, गीत में उर्गम गांव की छवि धूमिल करने का आरोप

 

गढ़वाली गीत स्वामी जी प्लीज गीत में चमोली के उर्गम गांव के संबंध में गलत तथ्य प्रस्तुत करने पर ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी ने गीत में प्रस्तुति दे रही प्रसिद्ध गढ़वाली गायिका प्रियंका मेहर के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

उन्होंने कहा कि गीत में (उर्गम के कस्से में दगड़ियों के साथ फुल नशे में) एक लाइन फिल्माई गई है। जिसमें उर्गम गांव के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। जिससे गांव की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

नोटिस में कहा गया है कि गीत से उर्गम गांव के निवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उनकी सामाजिक छवि को भी ठेस पहुंची है। गाने के माध्यम से उत्तराखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्वभर में उर्गम गांव की छवि धूमिल हुई है। जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। उर्गम गांव धार्मिक महत्व रखता है।

पंच बदरी में से एक ध्यान बदरी और पंच केदारों में पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर यहां स्थित है। इधर, गाने में गायक की भूमिका निभा रहे युवक ने सोशल मीडिया पर प्रियंका मेहर का मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने पर आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने इस संबंध में नोटिस जारी करने की बात भी कही है।

और पढ़े  यादगार पल: मां से बार-बार पूछते रहे CM योगी, पहचाना मुझे...पर सावित्री देवी की याददाश्त ने छोड़ दिया था साथ
  • Related Posts

    लालकुआं: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, CM धामी ने प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री धामी सोमवार को करीब पौने तीन बजे बिंदुखत्ता पहुंचे। सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया…

    मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम

    नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी…