देहरादून: भालू के हमले में घायलों को मिलेगी 10 लाख तक अनुग्रह राशि, वन विभाग शासन को भेजेगा प्रस्ताव

 

 

न विभाग भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल होने की दशा में प्रभावितों को इलाज के लिए आवश्यकतानुसार 10 लाख तक की अनुग्रह राशि देने का प्रस्ताव शासन को भेजेगा। साथ ही जहां भालू के हमले ज्यादा हो रहे हैं, वहां जैव विविधता बोर्ड और वन अनुसंधान विभाग के माध्यम से अध्ययन कराया जाएगा।

यह फैसला प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। अधिकारियों ने ग्राम स्तर तक जन जागरूकता, झाड़ी कटान आदि काम के लिए अतिरिक्त मानव शक्ति की बात रखी। पीसीसीएफ मिश्रा ने कहा कि वनाग्नि और मानव वन्यजीव संघर्ष एक चुनौती है, इसके लिए नियमानुसार वॉचर रखें जाएं। अधिकारियों ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा गांव में ठहराव होता है। इस पर आने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति का प्रावधान करने का अनुरोध भी किया गया।

स्कूल का समय एक घंटा आगे बढ़ाएं
बैठक में गढ़वाल वन संरक्षक ने बताया कि रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अंतर्गत कई क्षेत्रों में स्कूलों के समय भालू दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वन विभाग ने जिला प्रशासन से स्कूलों का समय एक घंटा बढ़ाने का अनुरोध किया है। बैठक में पीसीसीएफ एसबी सुबुद्धि, अपर प्रमुख वन संरक्षक मीनाक्षी जोशी, सुशांत पटनायक आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…