देहरादून: अब रेलवे की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में नकल, संदिग्ध सॉल्वर गिरफ्तार, हरियाणा से जुड़े तार

 

रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में बड़ी सेंधमारी सामने आई है। मंगलवार को पटेल नगर थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र में नकल करते हुए एक संदिग्ध सॉल्वर को पकड़ा गया है, जिसके तार हरियाणा से जुड़े होने का खुलासा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए शख्स को पूछताछ के लिए पटेल नगर थाना ले जाया गया है, जहां उसके खिलाफ देर रात तक संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी से पूछताछ करके उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश जारी है।

पुलिस सूत्रों ने शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई है कि नकल गिरोह प्रश्नपत्र और उत्तरों के आदान-प्रदान के लिए किसी निजी मैसेजिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहा था। सीओ सदर अंकित कंडारी का कहना है कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। आरोपी से जुड़े लिंक खंगाले जा रहे हैं।

और पढ़े  यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन
  • Related Posts

    लालकुआं: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, CM धामी ने प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री धामी सोमवार को करीब पौने तीन बजे बिंदुखत्ता पहुंचे। सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया…

    मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम

    नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी…