चमोली: गायिका प्रियंका मेहर को नोटिस, गीत में उर्गम गांव की छवि धूमिल करने का आरोप

Spread the love

 

ढ़वाली गीत स्वामी जी प्लीज गीत में चमोली के उर्गम गांव के संबंध में गलत तथ्य प्रस्तुत करने पर ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी ने गीत में प्रस्तुति दे रही प्रसिद्ध गढ़वाली गायिका प्रियंका मेहर के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

उन्होंने कहा कि गीत में (उर्गम के कस्से में दगड़ियों के साथ फुल नशे में) एक लाइन फिल्माई गई है। जिसमें उर्गम गांव के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। जिससे गांव की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

नोटिस में कहा गया है कि गीत से उर्गम गांव के निवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उनकी सामाजिक छवि को भी ठेस पहुंची है। गाने के माध्यम से उत्तराखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्वभर में उर्गम गांव की छवि धूमिल हुई है। जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। उर्गम गांव धार्मिक महत्व रखता है।

पंच बदरी में से एक ध्यान बदरी और पंच केदारों में पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर यहां स्थित है। इधर, गाने में गायक की भूमिका निभा रहे युवक ने सोशल मीडिया पर प्रियंका मेहर का मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने पर आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने इस संबंध में नोटिस जारी करने की बात भी कही है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फिर पकड़े गए फर्जी दो युवतियां
  • Related Posts

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love

    रुड़की- 24 अप्रैल से पहले रेल यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल,दस जोड़ी ट्रेनों में नहीं हो पाएगा कंफर्म सफर

    Spread the love

    Spread the love24 अप्रैल से पहले ट्रेन से सफर करना शहर के यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। रुड़की रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली करीब 10 जोड़ी से…


    Spread the love