Uttarakhand- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे दिन नामांकन प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, आंकड़ा हुआ 11 हजार पार

 

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन नामांकन का आंकड़ा 11 हजार पार हो गया। बृहस्पतिवार को प्रदेश के 12 जिलों में कुल 9280 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इससे पहले दिन 2164 नामांकन हुए थे। कुल आंकड़ा 11, 444 पर पहुंच गया है।

राज्य निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा नामांकन ग्राम प्रधान पद के लिए हुए हैं। ग्राम प्रधान के 7,499 पदों के सापेक्ष पहले दिन 6,351 नामांकन दाखिल हुए। ग्राम पंचायत सदस्य के 55,587 पदों के लिए 1,968 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

 

सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2,974 पदों के लिए 2,777 और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों के लिए 348 नामांकन पत्र दाखिल हुए।

और पढ़े  देहरादून: दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट में छापा, मिली सड़ी गली सब्जियां, कूदते दिखे कॉकरोच और चूहे
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    केबीसी के मंच पर पहुंचे दून के लोकेंद्र: बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बिग बी को भेंट की पहाड़ी टोपी

    उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हुए दून निवासी लोकेंद्र सोनी ने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पहाड़ी टोपी पहनकर प्रदेश…